यूपी में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन : पूर्व सांसद राजेश वर्मा अध्यक्ष बने, दो उपाध्यक्ष और 24 सदस्य होंगे

UPT | यूपी में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन।

Aug 30, 2024 22:18

मिर्जापुर के सोहन लाल श्रीमाली और रामपुर के सूर्य प्रकाश पाल को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। आयोग में 24 अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों का प्रतिनिधित्व है।

Lucknow News : उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग का पुनर्गठन कर दिया है। यह आदेश प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा द्वारा जारी किया गया है। पूर्व सांसद राजेश वर्मा को आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

आयोग में दो उपाध्यक्ष बनाए गए
मिर्जापुर के सोहन लाल श्रीमाली और रामपुर के सूर्य प्रकाश पाल को उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया है। आयोग में 24 अन्य सदस्यों की नियुक्ति भी की गई है, जिनमें विभिन्न क्षेत्रों और समुदायों का प्रतिनिधित्व है। यह नियुक्तियाँ उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग अधिनियम 1996 के तहत की गई हैं। आयोग के सदस्यों को नियमानुसार मानदेय/भत्ते और अन्य सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

इनको सदस्य बनाया गया
पिछड़ा वर्ग आयोग में राजेंद्र कुमार वर्मा, मेघराज प्रधान, बाबूराम साहू, फूल बदन कुशवाहा, विनोद यादव, शिव मंगल विश्वर, अशोक सिंह, चिरंजीवी चौरसिया, बुद्धिराज विश्वकर्मा, लक्ष्मण सिंह, डॉ सनू रघुवंशी, घनश्याम चौहान, आर.डी. सिंह, जगदीश गुप्ता, बाबा बालक, राम कुशन, प्रमोद वर्मा, शकृष्णा शंकर पटेल, रवीन्द्र मणि, रामशंकर साहू, विनोद सिंह, महेन्द्र सिंह राणा, ऊषा राजपूत और राम कृष्ण सिंह पटेल शामिल हैं।

Also Read