Holi 2024 : होली खेलने से पहले जरूर बरतें यह सावधानियां, मिलेगा रंगों के दाग से छुटकारा

UPT | Symbloic Image

Mar 22, 2024 17:20

होली खेलते समय तो सभी को आनंद आता है, रंग गुलाल समेत स्वादिष्ट भोजन के साथ होली का यह त्यौहार हमारे लिए बेहद जबरदस्त होता...

Holi Special : होली खेलते समय तो सभी को आनंद आता है, रंग गुलाल समेत स्वादिष्ट भोजन के साथ होली का यह त्यौहार हमारे लिए बेहद जबरदस्त होता है। लेकिन, असली मुसीबत खेलने के बाद आती है। होली के रंग चेहरे पर सुन्दर तो लगते हैं। लेकिन फर्श और दीवारों पर इनके दाग उतने ही भद्दे लगते हैं। और होली के बाद इन रंगो की साफ़-सफाई एक बड़ी समस्या होती है। लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताने वाले हैं जिनकी मदद से आप होली के दौरान अपने घर की दीवारों को इन केमिकल भरे रंगों से सुरक्षित रख सकते हैं। तो चलिए इन टिप्स के बारे में जानते हैं। 

होली से पहले की तैयारी
यदि आप दीवारों को होली के रंग से बचाना चाहते हैं तो होली से पहले की तैयारियां बेहद जरुरी हैं। बता दें होली के रंगों को दीवारों पर चिपकने से बचाने के लिए दीवारों पर एंटी-स्टेन वॉर्निश का इस्तेमालकर सकते हैं। इससे रंग निकालने में आसानी होगी। यह आपके घर के दीवार पर रंगों के निशान पड़ने से बचाएगा। घर पर होली पार्टियों का आयोजन करना मजेदार है लेकिन जो गंदगी पीछे छूट जाती है वह घृणित हो सकती है। इसलिए इस बार होली पार्टी के पहले और बाद में कुछ तैयारियां कर लें। इसके साथ ही दीवार पर लटकी किसी भी पेंटिंग, पोर्ट्रेट या फोटो फ्रेम को हटा दें। अगर आपके पास वॉलपेपर हैं, तो आप उसको रंगो से बचाव के लिए प्लास्टिक शीट लगा सकते हैं। 

होली के बाद के टिप्स
त्यौहार रंगो का है तो कई तरकीबें आजमाने के बाद भी रंगों के दाग रह जाते हैं। लेकिन इसको हटाने का होली खेलने के दौरान दीवारों पर रंग लग जाए तो उसे तुरंत साफ़ कर लेना चाहिए। ऐसा करने से रंग उस दीवार पर जम नहीं पाता है। अगर आप समय रहते दीवारों को धो दें तो उससे रंग जल्दी उतर जाएगा। सूखे रंगों के लिए, रंगों को झाड़ने के लिए हल्की झाड़ू या डस्टर का उपयोग करें। हल्के डिटर्जेंट के साथ पानी मिलाएं और जिद्दी दागों को स्पंज से धीरे से रगड़ें। आप बेकिंग सोडा, पानी या विनेगर और पानी का घोल भी बना सकते हैं और दीवारों को साफ़ कर सकते हैं। आप अगर चाहें तो हल्के गर्म पानी में ब्लीचिंग पाउडर मिलाकर दीवारों को रगड़ सकती हैं। ऐसा करने से वे आसानी से साफ़ हो जाएंगे।

इस तरह साफ़ रखें फर्नीचर
इसके साथ ही घर के महंगे फर्नीचर को भी सजफ रखें बेहद आवश्यक है। तो होली से एक दिन पहले ही उन्हें अच्छी तरह से प्लास्टिक शीट्स से ढक कर रख दें। होली से पहले ऐसा करने से साधारण सी प्लास्टिक की शीट आपके महंगे फर्नीचर को काफी हद तक सुरक्षित रख सकती है।

Also Read