शर्मा ने बहुआ गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अजहर के घर पर एकत्रित सैकड़ों लोगों को संबोधित किया।
किशोरी लाल शर्मा का जनसंपर्क अभियान : अमेठी सांसद ने जनता से मिलकर किया समस्याओं का समाधान
Jul 19, 2024 16:55
Jul 19, 2024 16:55
शर्मा ने गांव वासियों का किया आभार व्यक्त
इसके बाद, शर्मा ने बहुआ गांव का दौरा किया, जहां उन्होंने पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद अजहर के घर पर एकत्रित सैकड़ों लोगों को संबोधित किया। उन्होंने गांव वासियों का आभार व्यक्त किया और उनके समर्थन की सराहना की। एक बुजुर्ग द्वारा बिजली की समस्या उठाए जाने पर, सांसद ने तत्काल अपने कार्यालय को निर्देश दिए कि संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर समस्या का समाधान करवाया जाए।
जनता के लिए 24 घंटे खुले दरवाजे
शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि उनकी राजनीतिक यात्रा इसी क्षेत्र से शुरू हुई थी और उनके दरवाजे जनता के लिए 24 घंटे खुले हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि वे किसी भी समय गौरीगंज कार्यालय में अपनी समस्याओं के समाधान के लिए आ सकते हैं। सांसद ने यह भी बताया कि जब उन्हें दिल्ली में आवास मिलेगा, तो वह भी क्षेत्र के लोगों के लिए ही होगा।
डीह के लिए हुए रवाना
शर्मा ने सिंहपुर में क्षेत्र पंचायत की बैठक में भाग लिया और फिर अमेठी-रायबरेली संसदीय क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत सलोन विधानसभा के डीह के लिए रवाना हुए। इस यात्रा में विभिन्न स्तरों के कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिन्होंने सांसद के साथ क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की।
Also Read
18 Oct 2024 09:50 AM
अयोध्या में इस वर्ष के दीपोत्सव के लिए तैयारियों तेज कर दी गई है। दीपोत्सव का यह पर्व अयोध्या के अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व को और भी भव्यता प्रदान करेगा। अयोध्याधाम की... और पढ़ें