टिकट कटने पर वरुण गांधी का बैकअप प्लान तैयार : इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, सपा-कांग्रेस करेगी समर्थन?

इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव, सपा-कांग्रेस करेगी समर्थन?
UPT | टिकट कटने पर वरुण गांधी का बैकअप प्लान तैयार

Mar 14, 2024 17:53

भाजपा के सांसद वरुण गांधी अमेठी की सीट से ताल ठोकने का प्लान बना रहे हैं। जानकारी के मुताबिक वह टिकट कटने की स्थिति में सपा और कांग्रेस के गठबंधन का समर्थन लेकर चुनाव लड़ सकते हैं।

Mar 14, 2024 17:53

Short Highlights
  • वरुण गांधी अमेठी से लड़ सकते हैं चुनाव
  • पीलीभीत से टिकट कटने के लग रहे कयास
  • सपा-कांग्रेस गठबंधन दे सकता है समर्थन
Amethi News : भाजपा ने 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश की 51 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। हालांकि पार्टी ने अभी तक शेष बची 29 सीटों को लेकर कोई घोषणा नहीं की है। ऐसे में कयास लग रहे हैं कि पार्टी आने वाली लिस्ट में उत्तर प्रदेश के कई सांसदों के टिकट काट सकती है। कयासों की इस सूची में एक नाम वरुण गांधी का भी है। लेकिन वरुण गांधी भी इस बार पीछे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि उन्होंने भी अपना बैकअप प्लान तैयार कर रखा है।

क्या है वरुण गांधी की बैकअप प्लानिंग?
वरुण गांधी अभी वर्तमान में पीलीभीत की सीट से सांसद हैं। भाजपा ने यूपी की जिन 29 सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए हैं, उनमें पीलीभीत समेत कई सीटें शामिल हैं। अमेठी की सीट पर पार्टी ने स्मृति ईरानी को पहले ही चुनावी मैदान में उतार दिया है। अब सियासी गलियारों पर पकड़ रखने वाले जानकार दावा कर रहे हैं कि अगर इस बार वरुण गांधी का टिकट कटता है, तो वह अमेठी से ताल ठोक सकते हैं। इतना ही नहीं, दावा ये भी किया जा रहा है कि वरुण गांधी को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस का समर्थन भी मिल सकता है।

अमेठी से वरुण का गहरा नाता
अमेठी की लोकसभा सीट से वरुण गांधी का गहरा नाता है। एक जमाने में अमेठी की सीट वरुण गांधी के पिता संजय गांधी की सीट थी। संजय गांधी ने 1977 में पहली बार इस सीट से चुनाव लड़ा था, लेकिन वह जनता पार्टी के रविंद्र प्रताप सिंह से करीब 76,000 मतों से हार गए थे। इसके बाद 1980 के आम चुनाव में संजय गांधी ने यहां से दोबारा पर्चा भरा और जीत दर्ज की। लेकिन उसी साल हुई प्लेन दुर्घटना में उनकी मृत्यु हो गई। इसके बाद संजय के भाई राजीव ने यहां से दावेदारी पेश की।

वरुण का साथ क्यों देगी सपा-कांग्रेस?
वरुण गांधी भले ही पीलीभीत से भाजपा के सांसद हैं, लेकिन वह बीते कुछ समय से पार्टी के विरोध में बयान दे रहे हैं। ऐसे में वरुण का टिकट कटना लगभग तय माना जा रहा है। उधर राहुल गांधी की 2019 में हार के बाद कांग्रेस अमेठी में कोई रिस्क लेकर अपनी छवि पर दाग नहीं लगाना चाहती। ऐसे में अगर सपा और कांग्रेस का गठबंधन वरुण को समर्थन दे देता है, तो एक तीर से दो निशाने लगाए जा सकते हैं। पहला तो ये कि वरुण गांधी को समर्थन देने से सपा-कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी के नाम पर माथापच्ची खत्म हो जाएगी, वहीं भाजपा की काट विपक्ष उसी के खेमे से देने में कामयाब हो जाएगा।

Also Read

बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

5 Oct 2024 04:48 PM

बाराबंकी Barabanki News : बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बाराबंकी जनपद में मौजूद रहे, जहां उन्होंने किसान संगठन की महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर के संचालक और हृदय विभाग में डॉक्टरों ... और पढ़ें