Amethi News : संदिग्ध हालात में लटका मिला किशोरी का शव, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस...

संदिग्ध हालात में लटका मिला किशोरी का शव, हत्या और आत्महत्या में उलझी पुलिस...
UPT | अमेठी में संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला किशोरी का शव।

Jul 25, 2024 18:16

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की लाश मिली है। किशोरी का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटका मिला है। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे...

Jul 25, 2024 18:16

Amethi News : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी की लाश मिली है। किशोरी का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटका मिला है। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उसका अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। तभी ग्रामीणों को घटना की भनक लग गई और ग्रामीणों ने पुलिस की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

ये है पूरा मामला
मामला जामो थाना क्षेत्र के पूरे सूबेदार नदियावां गांव का है। जहां हेमराज कोरी की 16 वर्षीय पुत्री सुमन का शव घर के अंदर पंखे के हुक के सहारे दुपट्टे से लटका मिला। मृतका के परिजन पुलिस को सूचना दिये बिना अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी किशोरी के मौत की खबर गांव में जंगल में लगी आग की तरह फैल गयी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दे दी। सूचना मिलते ही जामो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जाने से पहले ही पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ विनोद सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तरफ से अभी तक तहरीर नहीं दी गई है।

Also Read

दो किलोमीटर तक बिखरेगी रामायण युग की आभा, छह देशों की रामलीला होगी आकर्षण का केंद्र

18 Oct 2024 09:50 AM

अयोध्या अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी : दो किलोमीटर तक बिखरेगी रामायण युग की आभा, छह देशों की रामलीला होगी आकर्षण का केंद्र

अयोध्या में इस वर्ष के दीपोत्सव के लिए तैयारियों तेज कर दी गई है। दीपोत्सव का यह पर्व अयोध्या के अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व को और भी भव्यता प्रदान करेगा। अयोध्याधाम की... और पढ़ें