युवा कांग्रेसियों ने लगाए इमोशनल पोस्टर : भाई के बिना अमेठी सूनी....राहुल गांधी से बोले-रुक गया विकास, लौट आइए आप

भाई के बिना अमेठी सूनी....राहुल गांधी से बोले-रुक गया विकास, लौट आइए आप
UPT | राहुल गांधी के लिए लगाए पोस्टर।

Mar 10, 2024 17:03

राहुल गांधी की उम्मीदवारी का ऐलान वायनाड से हो चुका है लेकिन यूथ कांग्रेस अमेठी से भी उनको उम्मीदवार बनाने के लिए इच्छुक है। कार्यकर्ताओं ने शहर में इमोशनल पोस्टर लगाए हैं।

Mar 10, 2024 17:03

Short Highlights
  • होर्डिंग में लिखा है कि अमेठी लोकसभा में राहुल गांधी देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड बनाएंगे
  • पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी जी, हम भी इंतजार कर रहे हैं
Amethi News : उत्तर प्रदेश के अमेठी में कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने शहर में इमोशनल पोस्टर लगाए हैं। पोस्टर में लिखा है कि बदला लेंगे, खून देंगे, भाई के बिना अमेठी सूनी है। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी से अनुरोध किया है कि उन्हें अमेठी से उम्मीदवार बनाया जाए। अमेठी में यह पोस्टर यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष शुभम सिंह ने लगवाया है।

कांग्रेस कार्यालय के पास होर्डिंग लगाया
वहीं,  युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह पंकज और फिरोज आलम ने भी केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय के पास एक होर्डिंग लगाया। इस होर्डिंग में लिखा है कि राहुल गांधी जी को अमेठी बुला रही है, लौट आइए, अमेठी का विकास रुक गया है, उसे शुरू कराएं। इस होर्डिंग में यह भी लिखा है कि अमेठी लोकसभा में राहुल गांधी देश में सबसे ज्यादा वोटों से जीतने का रिकॉर्ड भी बनाएंगे। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि राहुल गांधी जी, हम भी इंतजार कर रहे हैं।

बीजेपी सरकार ने समन भेजकर परेशान किया
मीडिया से बात करते हुए शुभम सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार ने ईडी, सीबीआई को समन भेजकर राहुल गांधी को परेशान किया। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। अब उसका हिसाब-किताब चुकता करने का समय आ गया है। अमेठी यूथ कांग्रेस का हर कार्यकर्ता चाहता है कि राहुल गांधी अमेठी से चुनाव लड़ें। जब तक भाजपा सरकार हटाकर कांग्रेस की सरकार नहीं बनेगी तब तक हिसाब-किताब पूरा नहीं होगा।

Also Read

भारी बारिश में रामपथ पर सड़क धंसने और गड्ढे में महिला के गिरने की फेक वीडियो पर मुकदमा दर्ज

4 Jul 2024 08:05 PM

अयोध्या Ayodhya News : भारी बारिश में रामपथ पर सड़क धंसने और गड्ढे में महिला के गिरने की फेक वीडियो पर मुकदमा दर्ज

सपा नेताओं ने राम पथ के धंसने का फेक वीडियो वायरल कर बदनाम करने की कोशिश शुरू की है। ऐसा वीडियो की जांच में सामने आया है। और पढ़ें