Amethi News : पत्नी से हुए विवाद से परेशान युवक ने नहर में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास

पत्नी से हुए विवाद से परेशान युवक ने नहर में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास
UPT | मोहनगंज थाना

Jul 19, 2024 23:08

उत्तर प्रदेश की अमेठी में ससुराल से वापस आ रहे एक युवक ने देर शाम नहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने...

Jul 19, 2024 23:08

Amethi News : उत्तर प्रदेश की अमेठी में ससुराल से वापस आ रहे एक युवक ने देर शाम नहर में कूद कर आत्महत्या का प्रयास किया। स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह नहर से सकुशल बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि पत्नी से विवाद के चलते युवक ने आत्महत्या का प्रयास निकाला था।

ससुराल में पत्नी से हुआ था विवाद
जानकारी के अनुसार, मोहनगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक शुक्रवार को अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर दोनों के बीच मे विवाद हो गया और विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने अपने डेढ़ माह के बच्चे को पति के सामने ही पटक दिया। जिसके बाद पति निराश हो कर अपने घर आने लगा और रास्ते मे तिलोई नहर के पुल पर चढ़कर नीचे नहर में कूद गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिस पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से किसी तरह युवक को सकुशल निकाला बाहर।

पत्नी पर लगाया परेशान करने का आरोप
वहीं युवक ने बताया की हम अपनी ससुराल गया था। जहां उसकी पत्नी उसे टार्चर करने लगी और उसके सामने ही बेटी को पटक दिया। बताया कि आये दिन अपने मन का काम करती है और मुझे ही गलत साबित करती है। शुक्रवार को हमारे सामने ही हमारी बच्ची को पटक दी। इस वजह से उसने यह कदम उठाया है। शादी लगभग एक साल पहले हुई थी। लेकिन जब से शादी हुई है, तब से पत्नी ट्राचर करती है और पूरे परिवार को परेशान करती है।

Also Read

दो किलोमीटर तक बिखरेगी रामायण युग की आभा, छह देशों की रामलीला होगी आकर्षण का केंद्र

18 Oct 2024 09:50 AM

अयोध्या अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी : दो किलोमीटर तक बिखरेगी रामायण युग की आभा, छह देशों की रामलीला होगी आकर्षण का केंद्र

अयोध्या में इस वर्ष के दीपोत्सव के लिए तैयारियों तेज कर दी गई है। दीपोत्सव का यह पर्व अयोध्या के अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व को और भी भव्यता प्रदान करेगा। अयोध्याधाम की... और पढ़ें