कार्यक्रम में भावुक हुईं प्रियंका : ​​​​​​बोलीं- अमेठी से हमारा रिश्ता खून का, सांसद कोई भी बने यह कभी खत्म नहीं होगा

​​​​​​बोलीं- अमेठी से हमारा रिश्ता खून का, सांसद कोई भी बने यह कभी खत्म नहीं होगा
UPT | प्रियंका गांधी

May 11, 2024 10:22

प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ता बैठक में अपनेपन एहसास कराते हुए पिता राजीव की यादों को ताजा किया। पिता के साथ अमेठी में गुजारे पलों को याद किया।

May 11, 2024 10:22

Amethi News : अमेठी के तेंदुआ में कांग्रेस प्रत्याशी किशोरी लाल शर्मा के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता बैठक प्रियंका गांधी भी मौजूद रही। इस दौरान वह हरेक मुद्दे पर बोली। प्रियंका गांधी ने भावुक होते हुए कहा कि 'अमेठी से हमारा रिश्ता पाक है। प्रेम का है। सेवा और शहादत का है। खून का रिश्ता है। यह कभी नहीं टूटेगा। कोई भी सांसद बने। कोई हमारे बारे में हजार झूठ बोल जाय। फिर भी यह रिश्ता नहीं टूटेगा। यह भूमि मेरे पिता की कर्मभूमि है। इसे मैं पूजती हूं। राहुल इसे पूंजते हैं। यह हमारे लिए पवित्र भूमि है।'

प्रियंका ने बीजेपी को घेरा
प्रधानमंत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि वह यह नहीं बता सकते कि दस साल में कितने को रोजगार दिया। महंगाई कितनी कम किया। कितनी संस्थाएं खोली हैं। कहा कि प्रधानमंत्री सिर्फ एक परिवार के खिलाफ दिन रात बोलते हैं। इंदिरा गांधी को देशद्रोही कहते हैं, जिन्होंने पाकिस्तान को तोड़कर बांग्लादेश बनाया। राजीव गांधी जैसे देशभक्त को देशद्रोही कहते हैं। 

परिवार पर लगे आरोपों पर भी बोली
इस कार्यक्रम में प्रियंका परिवार पर लगे आरोपों पर भी बोली। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनता के जज्बातों से खेला जा रहा है। जमीन हड़पने को लेकर गांधी परिवार पर झूठे आरोप लगाने की बात कही। कहा कि कुछ ऐसा हुआ कि कुछ लोग बहक गए। राहुल चुनाव हार गए। इसके बाद यह रिश्ता कुछ दिन के लिए रूक गया लेकिन खत्म नहीं हुआ।

भावुक दिखी प्रियंका
प्रियंका गांधी ने कार्यकर्ता बैठक में अपनेपन एहसास कराते हुए पिता राजीव की यादों को ताजा किया। पिता के साथ अमेठी में गुजारे पलों को याद किया। मां सोनिया के साथ अमेठी किए प्रचार को याद कर भावुक हुई। पिता की शहादत का जिक्र किया। मां सोनिया गांधी के साथ ही भाई राहुल के चुनाव का जिक्र किया। करीब 1 घंटे के भाषण में भावनात्मक बातें की।

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें