पूर्वाचल एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा : दिल्ली जा रही बस में सोते पांच लोगों की मौत, 11 लोग गम्भीर रूप से घायल

दिल्ली जा रही बस में सोते पांच लोगों की मौत, 11 लोग गम्भीर रूप से घायल
UPT | purvanchal expressway accident

Jul 09, 2024 09:16

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त...

Jul 09, 2024 09:16

Short Highlights
  • पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क दुर्घटना हुई
  • हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई
  • सीएम योगी ने शोक व्यक्त किया है
Amethi news : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और 11 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है। घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए गए हैं।

सो रहे थे लोग, मची चीख-पुकार
यह हादसा सोमवार रात लगभग 2:30 बजे शुक्ल बाजार थाना क्षेत्र के पास हुआ। दिल्ली से बिहार के सिवान जा रही एक निजी बस को किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे बस का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बस में लोग सो रहे थे। हादसा होते ही चीख पुकार मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी शुक्ल बाजार ले जाया गया। 

ज्यादातर लोगों के सिर में गंभीर चोटें
चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। घायलों में बिहार के सीवान के केरवा निवासी अमरेश (26) पुत्र परशुराम और अखिलेश कुमार (36) पुत्र छोटेलाल गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सीओ अतुल सिंह ने बताया कि 11 घायलों में से 9 के सिर पर चोट आई थी। इनको प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर जाम लग गया था, जिसे क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटाकर दूर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और घायलों का हालचाल जाना।

सीएम ने दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अमेठी जिला प्रशासन को बचाव कार्य तेज करने तथा घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। पुलिस मृतकों की शिनाख्त करा रही है, जबकि मामूली रूप से घायल यात्रियों को दूसरी बस से बिहार के लिए रवाना कर दिया गया है।

Also Read

अस्थायी राम मंदिर को सुरक्षित रखने का निर्णय, निर्माण कार्य तेजी से जारी

5 Oct 2024 03:23 PM

अयोध्या अयोध्या से बड़ी खबर : अस्थायी राम मंदिर को सुरक्षित रखने का निर्णय, निर्माण कार्य तेजी से जारी

अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि स्थल पर स्थित अस्थायी राम मंदिर को सुरक्षित रखने का निर्णय लिया गया है। यह अस्थायी मंदिर वह स्थान है जहां भगवान रामलला को 5 अगस्त 2019 को राम मंदिर... और पढ़ें