अयोध्या में शुरू हुई सात दिवसीय भागवत कथा : संतों ने कहा - श्रवण मात्र से ही मनुष्य हो जाता है भवसागर के पार

संतों ने कहा - श्रवण मात्र से ही मनुष्य हो जाता है भवसागर के पार
UPT | रामकथा पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

Oct 03, 2024 18:47

यह विशेष कार्यक्रम नवरात्रि के पहले दिन आयोजित किया गया, जिसमें व्यास जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कथा के महत्व का विस्तार से वर्णन किया...

Oct 03, 2024 18:47

Short Highlights
  • रामकथा पार्क में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ
  • अयोध्या के प्रमुख संत महंतों ने किया दीप प्रज्वलन
  • नवरात्रि के पहले दिन हुआ आयोजन

Ayodhya News : रामकथा पार्क में तीन कलश के लिए प्रसिद्ध अयोध्या के तिवारी मंदिर के धर्मार्थ सेवा ट्रेस्ट के अंतर्गत, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। जिसकी शुरुआत, अयोध्या के प्रमुख संत महंतों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। यह विशेष कार्यक्रम नवरात्रि के पहले दिन आयोजित किया गया, जिसमें व्यास जगद्गुरु रामानुजाचार्य डॉ. स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कथा के महत्व का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा एक अमृत कथा है, जिसके श्रवण से मनुष्य भवसागर के पार जा सकता है।

मुख्य यजमान की हुई पूजा
इस कथा का आयोजन अयोध्या के पंडित उमापति त्रिपाठी के नेतृत्व में वशिष्ठपीठ के पंडित शिवेश्वरपति त्रिपाठी, श्रीषपति त्रिपाठी और महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी के सहयोग से किया गया। कथा के शुभारंभ से पहले, मुख्य यजमान पंडित शिवेश्वरपति त्रिपाठी ने व्यासपीठ पर विराजमान जगतगुरु स्वामी डॉ. राघवाचार्य का पूजन किया और आरती उतारी। इसके बाद, उपस्थित संत महंतों का भी सम्मान किया गया।



महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने किया स्वागत
इस अवसर पर महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सभी संतों और भक्तों का स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के शिष्य महंत कमलनयन दास महाराज ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जीवन के कल्याण का साधन है और अयोध्या धाम में कथा श्रवण से पुण्य में कई गुना वृद्धि होती है। 

श्रीमद्भागवत कथा से जगत का कल्याण
इस दौरान, रामकथा कुंज पीठाधीश्वर रामानंद दास महाराज ने भी कथा के आयोजन की महत्ता पर जोर देते हुए कहा कि तिवारी मंदिर अयोध्या की प्रतिष्ठित पीठ है। इनके द्वारा श्री अवध धाम में, श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें जो भी श्रवण करेंगे निश्चित ही उन्हें पुण्य प्राप्त होगा। श्रीमद्भागवत कथा जगत का कल्याण करती है। जब धाम में यह कथा हो तो सबका कल्याण होता हैं। 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद
इसके अलावा,  जानकी घाट बड़ा स्थान के महंत जन्मेजय शरण, सुग्रीव किला पीठाधीश्वर विश्वेशपन्नाचार्य और बड़ा भक्तमाल पीठाधीश्वर महंत अवधेश कुमार दास महाराज ने अपना आशीर्वचन प्रदान किया। इस अवसर पर अयोध्या के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, संत एमबी दास और रामनंदन दास सहित सैकड़ों संत महंत और भक्तगण उपस्थित रहे। तिवारी मंदिर के रुद्रेश तिवारी ने अतिथियों का सम्मान किया। कथा का संचालन रामकथा और भागवत कथा के अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता आचार्य राधेश्याम शास्त्री ने किया।

ये भी पढ़ें- बड़ी खबर : जेल में जाति आधारित भेदभाव नहीं हो सकता, ऐसे नियम खत्म हो - सुप्रीम कोर्ट

Also Read

घर में घुसकर शिक्षक, उसकी पत्नी और दो बच्चों को बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, सीएम ने लिया मामले का संज्ञान

3 Oct 2024 08:24 PM

अमेठी अमेठी में बड़ी वारदात : घर में घुसकर शिक्षक, उसकी पत्नी और दो बच्चों को बदमाशों ने गोली मारकर उतारा मौत के घाट, सीएम ने लिया मामले का संज्ञान

अमेठी के शिवरतनगंज में बड़ी वारदात हुई है। बदमाशों ने गुरुवार शाम को घर में घुसकर टीचर सुनील कुमार और उसके परिवार को मारी गोली दी। और पढ़ें