Ayodhya News : नवरात्रि के प्रथम दिन से रामलला के दर्शन में हुआ बदलाव, सुबह 07 बजे से शुरू होगा दर्शन

नवरात्रि के प्रथम दिन से रामलला के दर्शन में हुआ बदलाव, सुबह 07 बजे से शुरू होगा दर्शन
UPT | अयोध्या

Oct 02, 2024 17:59

नवरात्रि महोत्सव में रामलला के दर्शन अवधि और मंगला आरती को लेकर बदलाव हुआ है। नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार से नया नियम लागू...

Oct 02, 2024 17:59

Short Highlights
  • मंगला आरती और श्रृंगार के बाद ही श्रद्धालुओं को हो सकेंगे दर्शन
  • रात 9:00 बजे से श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद, 9:45 पर शयन करेंगे रामलला

Ayodhya News : नवरात्रि महोत्सव में रामलला के दर्शन अवधि और मंगला आरती को लेकर बदलाव हुआ है। नवरात्रि के प्रथम दिन गुरुवार से नया नियम लागू हो जाएगा। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से मिली जानकारी के मुताबिक नवरात्रि के प्रतिपदा के दिन से बदलाव के तहत रामलला की मंगला आरती सुबह 4:30 से 4:40 तक होगी।



मंगला आरती के तत्काल बाद 4:40 से 6:30 तक भगवान का अभिषेक श्रृंगार होगा। प्रातः 6:30 बजे श्रंगार आरती के बाद 7:00 बजे से दर्शन शुरू होगा। दर्शन अवधि सुबह 9:00 बजे के पहले तक 09 बजे बालभोग लगेगा जिससे 05 मिनट तक मन्दिर का पट बंद रहेगा। पुनः सुबह 9:05 पर मन्दिर पुनः खुलेगा। भगवान रामलला का दर्शन 11:45 तक सुचारू रूप से राम भक्त कर सकेंगे। 11:45 से 12:00 बजे तक के लिए भगवान का पट बंद रहेगा। जिसके बाद दोपहर 2:00 बजे भोग आरती होगी।

दोपहर 12:15 बजे भगवान रामलला करेंगे शयन
दोपहर में शयन के लिए 12:30 से 1:30 बजे तक भगवान का पट बंद रहेगा जो दोपहर 1:30 बजे खुलेगा। भगवान का कपाट 1:30 बजे देउठान आरती के बाद खुलेगा। दोपहर1:35 से शुरू हो जाएगा रामलला का दोपहर से दर्शन। जो शाम 4:00 बजे तक अनवरत चलेगा। जिसके बाद 05 मिनट के लिए कपाट बंद किया जाएगा। शाम 4:05 से 6:45 तक  अनवरत दर्शन हो सकेगा। 6:45 से 7:00 बजे तक 15 मिनट के लिए भगवान के कपाट फिर बन्द किया जाएगा। इस दौरान भोग लगाया जाएगा।

रात्रि 9:00 बजे से श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद
शाम 7:00 बजे संध्या आरती, फिर शाम 7:00 से 8:30 तक लगातार पुनः दर्शन हो सकेगा। रात्रि 9:00 बजे से श्रद्धालुओं का प्रवेश हो बन्द जाएगा। रात्रि 9:30 पर भगवान के भोग के बाद शयन आरती, 9:45 भगवान के शयन के लिए मन्दिर कपाट बंद कर दिया जाएगा।

Also Read

अंबेडकरनगर में 1200 किसानों को नोटिस, बनेंगे हाईवे के तीन बाईपास 

2 Oct 2024 07:03 PM

अंबेडकरनगर धार्मिक नगरियों को जोड़ेगा NH-135A : अंबेडकरनगर में 1200 किसानों को नोटिस, बनेंगे हाईवे के तीन बाईपास 

धार्मिक नगरी विंध्याचल को अयोध्या से जोड़ने के लिए फोरलेन राष्ट्रीय राजमार्ग 135ए का निर्माण किया जा रहा है। इसी हाईवे पर अंबेडकरनगर जिले में बनने वाले तीन बाईपास के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य इस माह में शुरू होने वाला है... और पढ़ें