सड़क हादसा :  तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां गंभीर

तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, बेटे की मौत, मां गंभीर
फ़ाइल फोटो | उमेश कुमार

Oct 27, 2024 00:34

इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी...

Oct 27, 2024 00:34

Short Highlights
  • अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर कुचेरा के पास हुई दुर्घटना
  • बाइक सवार मां, बेटे को अज्ञात वाहन ने रौंदा, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
  • इनायत नगर थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर का रहने वाला था युवक उमेश

Ayodhya News : इनायत नगर थाना क्षेत्र के कुचेरा बाजार के पास शुक्रवार देर शाम एक दर्दनाक हादसे में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार मां-बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में बेटे की मौके पर ही मौत हो गई वहीं मां को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां को अस्पताल भर्ती कराया और बेटे के शव का पंचनामा कराया। घटना अयोध्या-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग के कुचेरा बाजार पेट्रोल पंप के पास हुई

वाहन चालक फरार
इनायत नगर थाना क्षेत्र के हरिनाथपुर गांव निवासी 28 वर्षीय उमेश कुमार यादव पुत्र जगदम्बा प्रसाद बाइक से अपनी मां को भुलना पुर गांव से लौट रहा था। तभी अचानक कुचेरा बाजार के पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया है। गम्भीर घायल बेटे ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस घटना की जांच में वाहन की तलाश में रोड पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है।




मेडिकल की दुकान चलाता था मृतक
हादसे के बाद जुटी भीड़ ने घायलों की पहचान की। जिसके बाद हरिनाथपुर गांव को सूचना भेजी गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक सेवरा मोड़ पर मेडिकल स्टोर की दुकान चलाता था। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। साथ ही साथ वाहन व चालक की तलाश ले लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है। उक्त मामले में परिजनों द्वारा अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

सातवीं बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, 55 घाटों पर 30 हजार वालंटियर जलाएंगे 25 लाख दीपक

26 Oct 2024 08:43 PM

अयोध्या अयोध्या दीपोत्सव-2024 : सातवीं बार वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी, 55 घाटों पर 30 हजार वालंटियर जलाएंगे 25 लाख दीपक

अयोध्या दीपोत्सव 2024 की तैयारी जोर-शोर से चल रही है, जिसमें 30,000 वालंटियर 28 लाख दीप जलाकर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने का लक्ष्य बना रहे हैं। इस बार रामनगरी के सभी घाटों पर दीयों की रोशनी बिखेरने के लिए वालंटियर की एक बड़ी टीम ने मोर्चा संभाल लिया है। और पढ़ें