अयोध्या पहुंची भाजपा महिला मोर्चा मंत्री : सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की बैठक, जानें क्या कहा...

सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित की बैठक, जानें क्या कहा...
UPT | भाजपा महिला मोर्चा की अयोध्या में बैठक

Oct 09, 2024 20:42

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ ममता पांडेय बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश मंत्री ने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों के कारण पूरे प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह है...

Oct 09, 2024 20:42

Ayodhya News : भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री डॉ. ममता पांडेय बुधवार को अयोध्या पहुंचीं। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि मोदी और योगी सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की जनता में भाजपा के प्रति उत्साह बढ़ा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपराधों पर कड़ा नियंत्रण स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बच्चियों के खिलाफ होने वाले अपराधों के प्रति सरकार संवेदनशीलता से कार्य कर रही है। भदरसा केस और सोहावल में हुई घटनाओं में सरकार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया। डॉ. पांडेय ने आश्वासन दिया कि मुकदमे की पैरवी तेजी से की जाएगी और दोषियों को जल्द से जल्द सजा दिलाई जाएगी।

100 नए सदस्य बनाने का आग्रह
डॉ. ममता पांडेय ने सिविल लाइंस स्थित पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा के साथ सदस्यता अभियान को लेकर बैठक की। इस बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे कम से कम 100 नए सदस्य बनाएं। इसके लिए उन्होंने टोली बनाकर हर घर संपर्क अभियान चलाने की योजना बनाई। प्रत्येक टीम को हर महिला सदस्य को भाजपा की नीतियों से अवगत कराते हुए सरकार द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में चर्चा करनी होगी।


बैठक में कई प्रमुख सदस्य शामिल
बैठक में जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, महानगर महामंत्री प्रतिमा शुक्ला, गीता शुक्ला, लक्ष्मी सिंह, स्वर्णालता शुक्ला, आराधना, माधुरी सिंह, सीमा तिवारी, सुनीता गुप्ता, नेहा तिवारी, सीमा सिंह, मधु पाठक, प्रेमलता पांडे, मीनाक्षी तिवारी, शीला शुक्ला, वाणी मिश्रा, अंजू सिंह जैसे कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए।

Also Read