रावण दहन के साथ हुआ अयोध्या की रामलीला का समापन : मिस यूनिवर्स बनी माता सीता, बिंदु दारा सिंह बने शिव और रजा मुराद बने विभीषण

मिस यूनिवर्स बनी माता सीता, बिंदु दारा सिंह बने शिव और रजा मुराद बने विभीषण
UPT | रावण दहन के साथ हुआ अयोध्या की रामलीला का समापन

Oct 12, 2024 21:23

अयोध्या की फिल्मी कलाकारों वाली रामलीला का समापन हो गया है। इसमें बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने हिस्सा लिया। दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह ने जहां भगवान शिव का किरदार निभाया

Oct 12, 2024 21:23

Short Highlights
  • अयोध्या की रामलीला का हुआ समापन
  • कई अभिनेताओं ने लिया हिस्सा
  • 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
Ayodhya News : अयोध्या की फिल्मी कलाकारों वाली रामलीला का समापन हो गया है। इसमें बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने हिस्सा लिया। दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह ने जहां भगवान शिव का किरदार निभाया, वहीं रजा मुराद ने विभीषण का किरदार अदा किया। मिस यूनिवर्स रिया सिंघा माता सीता की भूमिका में नजर आईं।

कई अभिनेताओं ने लिया हिस्सा
अयोध्या की रामलीला में वेद सागर ने भगवान राम का किरदार निभाया। रिंकू मेघनाद बने, तो परवेज ने जामवंत का किरदार निभाया। सुनील और विकास ने नल और नील की भूमिका अदा की। वहीं विकास जोगिंदर कालनेमी, विनय कुंभकर्ण बने। जबकि प्रतिभा ने सुलोचना का किरदार अदा किया। हनुमान की भूमिका में विक्की चौधरी ने लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।



50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने देखा
अयोध्या रामलीला के अध्यक्ष सुभाष मलिक ने कहा कि रामलीला को 50 करोड़ से ज्यादा लोगों ने डिजिटल और टीवी के जरिए देखा। वहीं रामलीला देखने आने वाले लोगों के लिए 160 फीट लंबी एलईडी स्क्रीन लगाई गई थी। फिल्म जगत के करीब 42 कलाकारों ने रामलीला में भूमिका अदा की। कलाकारों ने कहा कि रामलीला का मंचन करने का मौका मिला, ये सौभाग्य की बात है।

पीएम मोदी ने रामलीला को सराहा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अयोध्या में हुई फिल्मी कलाकारों की रामलीला के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पत्र लिखकर कहा कि प्रभु श्री राम के जीवन व विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का यह प्रयास सराहनीय है। पीएम ने पत्र में लिखा कि वर्षों ने हमारी पीढ़ियां प्रभु राम के जीवन और संस्कारों से जुड़ती रही हैं। उन्होंने कहा कि  रामायण में निहित सामूहिकता और सामाजिक समरसता का अनुकरणीय संदेश मानवता के लिए एक प्रकाश पुंज के समान है।

यह भी पढ़ें- दीपावली के बाद ट्रेनों में सीटों की किल्लत : लखनऊ से दिल्ली-मुंबई लौटने वालों के लिए वेटिंग का संकट

यह भी पढ़ें- काशी विश्वनाथ मंदिर : विजयदशमी से शास्त्र सम्मत प्रसादम होगा उपलब्ध, अमूल को सौंपी गई जिम्मेदारी

Also Read