यूपी के बाराबंकी से बड़ी खबर आ रही है। जहां घर में सो रहे सफाईकर्मी की अज्ञात बदमाश ने गोली मारकर हत्या कर दी। इस वारदात की रात में किसी को कानो-कान खबर नही लगी। सुबह सूचना मिलने पर...
Barabanki News : घर में सो रहे सफाईकर्मी की गोली मारकर हत्या, जानें कैसे हुई सनसनीखेज वारदात...
Jul 06, 2024 12:07
Jul 06, 2024 12:07
ये है पूरा मामला...
जनपद के बदोसराय थाना क्षेत्र के मधनापुर गांव में अरविंद वर्मा पेशे से सफाई कर्मचारी था। अज्ञात हमलावरों ने खिड़की से गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। सुबह जब परिजनों ने देखा तो घर में कोहराम मच गया। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। एसपी दिनेश कुमार सिंह, एएसपी, सीओ और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
एसपी ने लिया मौके का जायजा
एएसपी सीएन सिन्हा ने बताया कि थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम मुरई मजरे मधनापुर में अरविन्द कुमार वर्मा और उनके बड़े भाई दोनों कमरे में सो रहे थे। रात में किसी अज्ञात व्यक्ति ने अरविन्द कुमार के सिर में गोली मारकर हत्या कर दी। खेत में बने बाड़े में उनके माता पिता व भतीजी सो रही थी। सुबह जब भतीजी ने घर आकर अरविन्द कुमार वर्मा को मृत अवस्था में देखा तो सभी लोगों को बताया। तहरीर के आधार पर थाना पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अपर पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा, क्षेत्राधिकरी रामनगर आलोक कुमार पाठक तथा स्वाट/सर्विलांस टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
Also Read
5 Oct 2024 04:48 PM
भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बाराबंकी जनपद में मौजूद रहे, जहां उन्होंने किसान संगठन की महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर के संचालक और हृदय विभाग में डॉक्टरों ... और पढ़ें