बाराबंकी में दुर्गा पूजा का आज विसर्जन हो रहा है। विसर्जन के दौरान नदी पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था तैनात है। सफदरगंज थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कल्याणी नदी में...
Barabanki News : कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हो रहा मूर्ति विसर्जन, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Oct 12, 2024 19:17
Oct 12, 2024 19:17
अनहोनी न देखने को मिले इसलिए पुलिस ने संभाला मोर्चा
जिसमे ग्राम पंचायत रसौली, प्रतापगंज आदि ग्रामों की दुर्गा प्रतिमाओं को भक्तगण भजनों के साथ नाचते गाते हुए घाट पर पहुंचकर विसर्जित कर रहे है। किसी तरह की अनहोनी न देखने को मिले इसलिए पुलिस ने भी मोर्चा संभाला हुआ है। और घाट पर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किए गए है। अगर हम बात करें तो दो वर्ष पूर्व मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम सआदतगंज मे विसर्जन के दौरान इसी कल्याणी नदी के घाट पर पांच श्रद्धालुओं की डुबकर मौत हो गई थी। इसलिए एहतियात के तौर पर जल पुलिस को तैनात किया गया है।
जिले के इन नदी घाटों पर होता है विसर्जन
जानकारों की मानें तो बाराबंकी जिले मे कल्याणी नदी, गोमती नदी, सरयू नदी, रेठ नदी के घाटों पर वर्षों से प्रतिमाओं का विसर्जन होता चला आ रहा है जिसमें कल्याणी में सर्वाधिक घाटों पर प्रतिवर्ष विसर्जन होता है और तमाम हादसे भी लोगों के सामने आते हैं जिसमें तमाम लोगों को अपनी जाने भी गवानी पड़ती है।
Also Read
12 Oct 2024 09:22 PM
अयोध्या की फिल्मी कलाकारों वाली रामलीला का समापन हो गया है। इसमें बॉलीवुड के कई अभिनेताओं ने हिस्सा लिया। दारा सिंह के बेटे बिंदु दारा सिंह ने जहां भगवान शिव का किरदार निभाया और पढ़ें