सरयू नदी का जलस्तर 105.76 मीटर तक चेतावनी बिंदु माना जाता है और 106.70 मीटर पर सरयू नदी का जलस्तर खतरे का निशान माना जाता है। शुक्रवार को नदी का जलस्तर 105.126 पर...
Barabanki News : लगातार बारिश से बढ़ रहा नदियों का जलस्तर, तराई इलाके में बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट
Jul 07, 2024 11:30
Jul 07, 2024 11:30
बाढ़ राहत केंद्र और चौकी बनाई
शनिवार की शाम चार बजे सरयू नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदु के नीचे 104.9 मीटर पर रहा। लेकिन प्रशासन लगातार बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण कर जल स्तर पर नजर बनाए हुए है। बाढ़ से निपटने के लिए तहसील प्रशासन के द्वारा 3 बाढ़ राहत केंद्र और 8 चौकी बाढ़ पीड़ितों के लिए बनायी गई हैं। बाढ़ के दौरान गांव में फंसे लोगों के लिए 95 नाव लगाकर 63 नाविक लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 8 गोताखोरों को तैनात किया गया है।
एडीएम ने की बैठक
तहसील समाधान दिवस के समापन के बाद एडीएम अरुण कुमार ने बाढ़ की तैयारियों को लेकर संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ तहसील में बैठक की और बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारियों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने ग्राम करमुल्लापुर के तटबंध पर पहुंचकर बाढ़ की तैयारीयों का स्थलीय निरीक्षण किया।
बांध की लगातार निगरानी
मौके पर मौजूद बाढ़ खंड के जेई को निर्देशित करते हुए कहा कि तटबंध के सभी कार्य जल्द पूर्ण करें तथा बांध की निगरानी लगातार करते रहें। एडीएम ने निरीक्षण के दौरान तलहटी में बसे ग्रामीणों से बातचीत करते हुए अलर्ट रहने को कहा। इस मौके पर एसडीएम पवन कुमार को भी एडीएम ने निर्देश दिए है।
कुछ दिनों पहले ही मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने तटबंध और संवेदनशील बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर जिलाधिकारी समेत अन्य अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए थे।
Also Read
6 Oct 2024 12:45 PM
पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ ने महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए 5 निरीक्षकों और 12 उपनिरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है... और पढ़ें