Barabanki News : मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने दे दी जान, पढ़िये चौंकाने वाली खबर...

मायके से नहीं आई पत्नी तो युवक ने दे दी जान, पढ़िये चौंकाने वाली खबर...
UPT | मृतक युवक का शव

Aug 24, 2024 11:45

बाराबंकी में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ससुराल से वापस आया था और पत्नी...

Aug 24, 2024 11:45

Barabanki News : बाराबंकी में एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। ग्रामीणों ने शव देखा तो सूचना परिजनों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ससुराल से वापस आया था और पत्नी के मायके से न आने से क्षुब्ध था।

शव मिलते ही गांव में हड़कंप
मामला बाराबंकी जिले के ज़ैदपुर थाना क्षेत्र के सोहिलपुर गांव का है। जहां आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर जसवंत का शव पेड़ से लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी।

ये है पूरा मामला
जैदपुर पुलिस के मुताबिक, रक्षाबंधन से पहले जसवंत ने अपनी पत्नी को किसी से बात करते हुए देख लिया था। इसके बाद दोनों के बीच लड़ाई हुई थी। इस पर पत्नी ने कहा कि मैं तुम्हारे परिवार वालों के खिलाफ एफआईआर करा दूंगी। इसके बाद जसवंत की सास उसकी पत्नी को लेने आई थी। पत्नी रक्षाबंधन पर मायके चली गई। जब जसवंत पत्नी को विदा कराने गया तो वह उसके साथ नही आई और उससे लड़ाई झगड़ा किया। इसके बाद जसवंत घर आया। वह पत्नी के न आने से परेशान था। शनिवार की सुबह जसवंत का शव पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें