Barabanki News : साइकिल से मां वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु, सदर विधायक ने रवाना किया... 

साइकिल से मां वैष्णो देवी के दर्शन को जा रहे श्रद्धालु, सदर विधायक ने रवाना किया... 
UPT | भक्तगणों को रवाना करते सदर विधायक।

Sep 09, 2024 10:38

बाराबंकी से करीब 70 श्रद्धालु साइकिल से मां वैष्णो के दर्शन को रवाना हुए। उन्हें बाराबंकी के सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनके सुखद यात्रा की कामना...

Sep 09, 2024 10:38

Barabanki News : बाराबंकी से करीब 70 श्रद्धालु साइकिल से मां वैष्णो के दर्शन को रवाना हुए। उन्हें बाराबंकी के सदर विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और उनके सुखद यात्रा की कामना की।

क्या कहते हैं विधायक
विकास खंड बंकी के ग्राम कमरपुर सरैय्या चौराहे से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए लगभग 70 भक्तजनों की साइकिल यात्रा को सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव एवं नगर पालिका अध्यक्ष पति सुरेंद्र सिंह वर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने कहा कि मन में सच्ची भक्ति हो तो कोई भी राह कठिन नहीं होती। सामूहिक तीर्थयात्रा पर जाने से आपसी भाईचारे की भावना और अधिक मजबूत होती है तथा ऊंच नीच व गरीब अमीर का भेद खत्म होता है। 

विधायक ने की सुख समृद्धि की कामना
विधायक धर्मराज ने भक्तजनों की सुखद यात्रा की कामना करते हुए माता रानी के दरबार में देश, प्रदेश में सुख, समृद्धि, खुशहाली और आपसी भाईचारे के साथ आम जनमानस के कल्याण की मनोकामना की। विधायक धर्मराज ने तीर्थयात्रा पर जाने वाले भक्तजनों को माता रानी की चुनरी ओढ़ाकर एवं मिठाई खिलाकर रवाना किया। इससे पहले तीर्थयात्रा पर जाने वाले भक्तजनों को हजारों की संख्या में ग्रामीण रैली के रूप में विदा करने आए।

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें