Barabanki News : जंगली जानवर ने किया हमला, दो महिला समेत तीन घायल, जानें कौन है वो... 

जंगली जानवर ने किया हमला, दो महिला समेत तीन घायल, जानें कौन है वो... 
UPT | जंगली जानवर की दहशत में ग्रामीण।

Sep 21, 2024 16:42

खबर यूपी के बाराबंकी से है, जहां पर जंगली जानवर की दहशत अब तक बनी हुई है। पशुओं के बाद जंगली जानवर इंसानों पर हमला करने लगे हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है बाराबंकी जनपद में, जहां लोगों का...

Sep 21, 2024 16:42

Barabanki News : खबर यूपी के बाराबंकी से है, जहां पर जंगली जानवर की दहशत अब तक बनी हुई है। पशुओं के बाद जंगली जानवर इंसानों पर हमला करने लगे हैं। कुछ ऐसा ही देखने को मिला है बाराबंकी जनपद में, जहां लोगों का कहना है कि भेड़िये ने दो महिला समेत तीन लोगों पर हमला किया है। उन्हें उपचार के लिए नजदीकी सीएससी में भेजा गया। 

क्या है पूरा मामला
मामला बाराबंकी जनपद के सुबेहा थाना क्षेत्र के छोटी मेहंदीया गांव का है। जहां आज जंगली जानवर के हमले में दो महिला समेत तीन लोग घायल हो गए। जंगली जानवर ने तीन पशुओं पर भी हमला किया है। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने लोगों से सतर्क रहने के अपील की है। कर्मचारियों ने कांबिंग भी शुरू कर दी है। 

वन विभाग ने दी ये हिदायत
घायलों का कहना है कि जिस जंगली जानवर ने उन पर हमला किया है, वह भेड़िया ही है। गांव के ही घायल ननकू ने बताया कि सुबह वह खेत की तरफ गए थे, जिसके बाद किसी जंगली जानवर ने उनके ऊपर हमला कर दिया, वह भेड़िया था। वन विभाग ने अभी तक भेड़िया होने की पुष्टि नहीं की है। वन विभाग की टीम ने लोगों को जागरूक रहने और सुबह शाम जंगल में जाने से बचने के हिदायत दी है।

Also Read

शंकराचार्य ने सरकार पर साधा निशाना, मंदिरों का प्रबंधन संतों को सौंपा जाए

21 Sep 2024 07:37 PM

अयोध्या तिरुपति मंदिर विवाद  : शंकराचार्य ने सरकार पर साधा निशाना, मंदिरों का प्रबंधन संतों को सौंपा जाए

जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तिरुपति मंदिर के प्रसाद को लेकर उठे विवाद पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि संतों और धर्माचार्यों को मंदिरों का नियंत्रण सरकार से स्वतंत्र कराना चाहिए। और पढ़ें