रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा : तेज प्रताप यादव बोले- सपने में आए भगवान राम, कहा- '22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे'

तेज प्रताप यादव बोले- सपने में आए भगवान राम, कहा- '22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे'
Uttar Pradesh Times | तेज प्रताप यादव के सपने में आए भगवान राम

Jan 14, 2024 21:24

बिहार सरकार में मंत्री तेजप्रताप यादव ने रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले भगवान राम के सपने में आने का दावा किया है। उन्होंने बताया कि भगवान राम ने सपने में आकर बताया कि वह 22 जनवरी को अयोध्या नहीं आएंगे।

Jan 14, 2024 21:24

Short Highlights
  • तेज प्रताप यादव के सपने में दिखे भगवान राम
  • पहले कृष्ण के सपने में आने का भी कर चुके हैं दावा
  • अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं तेज प्रताप
Ayodhya News: अयोध्या में राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है। कांग्रेस तथा कई अन्य राजनीतिक दलों ने इस कार्यक्रम में आने से इंकार कर दिया है। वहीं इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी जोरों पर है। इस बीच राजद के नेता और बिहार सरकार में मंत्री तेज प्रताप यादव ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया है। तेज प्रताप ने दावा किया कि भगवान राम उनके सपने में आए थे।

प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर क्या बोले भगवान राम?
तेज प्रताप यादव के मुताबिक, भगवान राम ने उनके सपने में आकर कहा कि वह 22 जनवरी को अयोध्या में नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया- 'ई सब ढोंग कर रहा है, हम उस दिन ऐबे नहीं करेंगे।' तेज प्रताप ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि 'जब चुनाव आता है तो मंदिर आगे आ जाता है। चुनाव खत्म होते ही मंदिर को पूछा नहीं जाता।'

कृष्ण के सपने में आने का भी किया था दावा
तेज प्रताप यादव अपने विचित्र अंदाज के लिए जाने जाते हैं। कभी वह कृष्ण बन जाते हैं, तो कभी साइकिल से मंत्रालय पहुंच जाते हैं। इसके पहले तेज प्रताप ने भगवान कृष्ण के सपने में आने का दावा भी किया था। इसके लिए उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर बाकायदा वीडियो भी शेयर किया था। वीडियो में तेज प्रताप को सपना देखते हुए दिखाया गया था।

Also Read

एनकाउंटर, राजनीति और विवाद... जानिए सूबे की सबसे बड़ी लूट से कैसे लिखी गई पॉलिटिकल माइलेज की स्क्रिप्ट

20 Sep 2024 02:27 PM

सुल्तानपुर सुल्तानपुर डकैती कांड की इनसाइड स्टोरी : एनकाउंटर, राजनीति और विवाद... जानिए सूबे की सबसे बड़ी लूट से कैसे लिखी गई पॉलिटिकल माइलेज की स्क्रिप्ट

उत्तर प्रदेश की चर्चित सुल्तानपुर डकैती के बारे में सुना ही होगा। इतनी बड़ी डकैती को शायद ही कोई भूल सकता है। यूपी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। पुलिस ने अब तक कुछ को गिरफ्तार भी किया है... और पढ़ें