Barabanki News : स्कूल ना जाने वाली प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने किया निलंबित

स्कूल ना जाने वाली प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने किया निलंबित
UPT | प्रदर्शन करते ग्रामीण

Aug 18, 2024 18:31

बाराबंकी में स्कूल न जाने वाली सिद्धौर विकासखंड के शेषपुर हकीम प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया। यहां तैनात...

Aug 18, 2024 18:31

Barabanki News : बाराबंकी में स्कूल न जाने वाली सिद्धौर विकासखंड के शेषपुर हकीम प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका को बीएसए ने निलंबित कर दिया। यहां तैनात प्रधानाध्यापिका अनामिका पाल सिंह पर ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि वह विद्यालय नहीं आती। कभी कभार कोई राष्ट्रीय पर्व पड़ता है, तभी वह विद्यालय आती है। ग्रमिणों की शिकायत पर बीएसए ने कार्रवाई की है।

गुस्साए ग्रामीणों ने स्कूल पर लगाया था ताला
शेषपुर हकीम ग्राम पंचायत में स्थित प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापिका के खिलाफ प्रदर्शन किया था और ग्रामीणों स्कूल के गेट पर ताला जड़ दिया था। प्रधानाध्यापिका जब मौके पर पहुंची थी तो ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए उन्हें वापस जाने पर मजबूर कर दिया था। इसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद मामला बीएसए के संज्ञान में आने पर बीएसए ने शेषपुर हकीम प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अनामिका पाल सिंह को निलंबित कर दिया है।

ग्रामीणों ने की थी प्रधानाध्यापिका को हटाने की मांग 
शुक्रवार के दिन ग्रामीण आक्रोशित हो गए और लगातार प्रधानाध्यापिका के खिलाफ हंगामा और नारेबाजी कर रहे थे। उनका कहना था की प्रधानाध्यापिका कभी भी स्कूल नहीं आती है। जिसके चलते उनके बच्चों का भविष्य चौपट हो रहा है। विद्यालय में ठीक से पढ़ाई नहीं हो रही है। उनकी मांग थी की प्रधानाध्यापिका को यहां से हटाया जाए। किसी अच्छे टीचर की तैनाती की जाए। जिसके चलते ग्रामीणों की जिद को देखते हुए और प्रधानाध्यापिका अनामिका पाल सिंह की लापरवाही को संज्ञान में लेते हुए बीएसए ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें