Ayodhya News : मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कल बैठक करेंगे प्रवक्ता अखिलेश सिंह

मिल्कीपुर विधानसभा उप चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस, कल बैठक करेंगे प्रवक्ता अखिलेश सिंह
UPT | अयोध्या।

Sep 03, 2024 20:07

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक बड़ा संकेत दे रहा है। हालाँकि कांग्रेस की तरफ से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की बात....

Sep 03, 2024 20:07

Short Highlights
  • प्रदेश प्रवक्ता बनाए गए हैं मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी
  • आसन्न उप चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए एकजुटता की कोशिश
Ayodhya News : प्रदेश में विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भाजपा, सपा, बहुजन समाजपार्टी और भीम आर्मी के साथ ही कांग्रेस भी चुनावी तैयारी में लग गई है। हालांकि सिर्फ समाज वादी पार्टी ने सांसद अवधेश प्रसाद के बेटे अजीत प्रसाद का टिकट पक्का किया है। वहीँ बहुजन समाज पार्टी ने पूर्व में प्रत्याशी रहे पाल को विधानसभा क्षेत्र प्रभारी बनाया है। हालांकि बसपा में प्रभारी बनने वाले ही प्रत्याशी होते आए हैं।

भीम आर्मी के चन्द्रशेखर रावण भी कार्यकर्ताओं में बैठक कर जोश भर चुके हैं। ऐसे में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह का मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठक बड़ा संकेत दे रहा है। हालाँकि कांग्रेस की तरफ से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की बात ही कही जा रही है। जबकि सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस 10 सीटों में हिस्सेदारी की बात करेगी। यदि ऐसा न हुआ तो गठबंधन पर असर पड़ सकता है। अंदरखाने रिपोर्ट यह है कि कांग्रेस पार्टी उपचुनाव के लिए कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर रही है। कांग्रेस ताल ठोंक भी सकती है । ऐसा पार्टी की तैयारियों से लगने लगा है। 

इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने एक विज्ञप्ति जारी की है। जिसमें कहा गया है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता पूर्व विधायक अखिलेश प्रताप सिंह 4 सितंबर को फैजाबाद लोकसभा की रिक्त सीट मिल्कीपुर विधानसभा के उपचुनाव के संदर्भ में कुमारगंज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की आयोजित बैठक में शामिल होंगे। श्री सिंह इस क्षेत्र के पर्यवेक्षक बनाए गए हैं। बैठक के पश्चात पार्टी प्रवक्ता श्री सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ निर्मल खत्री जी के स्वास्थ्य का हाल-चाल लेने उनके आवास जाएंगे। 

Also Read

भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

16 Sep 2024 09:01 PM

बाराबंकी Barabanki News :  भगवान गणेश की प्रतिमा का किया गया विसर्जन, डीजे की धुन पर जमकर झूमे लोग

जनपद बाराबंकी तहसील हैदरगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरावा में ठाकुर शिवम सिंह ने अपने निजी आवास पर गणेश चतुर्थी का आयोजन... और पढ़ें