राम नगरी पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री : अयोध्या में डबल डेकर बसें भी चलाने की तैयारी, इन रूटों को जोड़ा जाएगा...

अयोध्या में डबल डेकर बसें भी चलाने की तैयारी, इन रूटों को जोड़ा जाएगा...
UPT | अयोध्या पहुंचे नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद

Feb 24, 2024 15:12

अयोध्या में होली के त्योहार पर स्पेशल बसें चलेंगी। होली के चार दिन पहले और चार दिन बाद तक स्पेशल बसें अपनी सेवा देंगी। परिवहन मंत्री अयोध्या में डबल डेकर बस चलाने जा रहे हैं...

Feb 24, 2024 15:12

Ayodhya News : परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह 24 फरवरी को नेपाल के विदेश मंत्री नारायण प्रसाद सऊद का स्वागत करने अयोध्या पहुंचे। दयाशंकर सिंह ने महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया और वहां से अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक, अयोध्या में होली के त्योहार पर स्पेशल बसें चलेंगी। होली के चार दिन पहले और चार दिन बाद तक स्पेशल बसें अपनी सेवा देंगी। परिवहन मंत्री अयोध्या में डबल डेकर बस चलाने जा रहे हैं। इलेक्ट्रिक बसें जो अब तक केवल शहर में चल रही थी अब उनका भी दायरा बढ़ाया जाएगा। अयोध्या से गोरखपुर, अयोध्या से लखनऊ, अयोध्या से काशी और अयोध्या से प्रयागराज भी जोड़ा जाएगा, इन रूट पर ई बसों को चलाया जाएगा।

'इस बार तो मोदी की सुनामी है, इस सुनामी में सब बह जाएंगे'
परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि ‘सपा और कांग्रेस पहले भी गठबंधन कर चुकी हैं। सपा और बसपा भी गठबंधन कर चुकी हैं। कोई ऐसा दल नहीं है, जो मोदी के खिलाफ गठबंधन न किया हो।' उन्होंने आगे कहा कि 'मोदी की लहर को कोई नहीं रोक पाया था, इस बार तो मोदी की सुनामी है, इस सुनामी में सब बह जाएंगे।’

'उत्तर प्रदेश में 80 की 80 सीट बीजेपी जीतेगी'
दयाशंकर सिंह ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी अपनी सीट छोड़कर केरल भाग गए थे, इस बार उनकी माताजी राजस्थान से राज्यसभा की सदस्य बन गई है। एक सीट लोकसभा की भी छोड़ दी, जो नेता खुद मैदान छोड़कर भाग रहे हो वह अपने समर्थकों को कैसे जीत पाएगा। दयाशंकर सिंह ने दावा किया कि 'मोदी और योगी की डबल इंजन की सरकार के चलते उत्तर प्रदेश में 80 में से 80 सीटें बीजेपी जीतेगी।'

Also Read

आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

19 Sep 2024 08:01 PM

अयोध्या कृषि विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में पहुंचीं राज्यपाल : आनंदीबेन पटेल ने कहा- आत्मनिर्भर बनें और दूसरों को दें रोजगार

आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के 26वें दीक्षांत समारोह में प्रदेश की कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने अपने भाषण में कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के चलते विश्वविद्यालय ने नैक में उच्च ग्रेड A++ प्राप्त किया... और पढ़ें