Ayodhya News : पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा- अगले चरण में विशिष्ट व्यक्तियों को बनाया जाएगा भाजपा का सदस्य

पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा- अगले चरण में विशिष्ट व्यक्तियों को बनाया जाएगा भाजपा का सदस्य
UPT | भाजपा सदस्यता अभियान की समीक्षा करते पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा

Sep 27, 2024 18:28

पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने महानगर तथा जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की ...

Sep 27, 2024 18:28

Short Highlights

*पूर्व डिप्टी सीएम ने अयोध्या में सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की*

*मोर्चा, प्रकोष्ठ तथा विभाग के पदाधिकारी अभियान में बढाएं सक्रियता*

Ayodhya News :  सर्किट हाउस में पूर्व डिप्टी सीएम व राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने महानगर तथा जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे सदस्यता महाअभियान की समीक्षा की गई। उन्होंने पदाधिकारियों से एक-एक कर सदस्यता अभियान की प्रगति की जानकारी ली। सदस्यता अभियान में तेजी लाने तथा घर-घर सम्पर्क व संवाद स्थापित कर लोगों को पार्टी का सदस्यता बनाने का निर्देश दिया। मोर्चा, प्रकोष्ठ तथा विभाग के पदाधिकारियों को अभियान में सक्रियता बढ़ाने के लिए कहा। 

पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा कि सदस्यता महाअभियान पार्टी द्वारा चलाया जाने वाला संवाद तथा सर्म्पक का सबसे बड़ा अभियान है। अभियान के दौरान ही युवाओं को पार्टी की नीतियों से जोड़ा जाता है। जिससे नए कार्यकर्ता बनते है। संवाद तथा सम्पर्क की इस प्रक्रिया में सभी कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियों के साथ, सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यों के बारे में चर्चा भी करनी है। उन्होंने कहा कि सदस्यता के अगले चरण में विशिष्ट व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलानी है। जिसके लिए विभिन्न स्थानों पर कैम्प लगा कर सदस्यता कराई जाए। अतिविशिष्ट व्यक्तियों से पदाधिकारी समय लेकर सम्पर्क करें तथा उन्हें पार्टी से जोड़े। इससे पहले पूर्व डिप्टी सीएम ने लाल कुर्ती वार्ड सं. 2 में सदस्यता कैम्प लगाया। विधानसभा क्षेत्र रूदौली में विधायक रामचन्दर यादव के साथ सदस्यता अभियान में भाग लिया। 

बैठक में महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, पूर्व महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, सहकारी बैक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित, अवधेश पाण्डेय बादल, ओम प्रकाश सिंह, अभिषेक मिश्र, सभी मंडलों के अध्यक्ष, शैलेन्द्र कोरी,  सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

2017 और 2022 में लड़ा था चुनाव, उपचुनाव में आजमाएगी किस्मत

27 Sep 2024 08:37 PM

अंबेडकरनगर कटेहरी में फिर ताल ठोकेगी निषाद पार्टी : 2017 और 2022 में लड़ा था चुनाव, उपचुनाव में आजमाएगी किस्मत

यूपी के अम्बेडकरनगर में शुक्रवार को निषाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद पहुंचे। इस दौराम उन्होंने जानकारी दी कि उनकी पार्टी ने 2017 और 2022 में कटेहरी विधानसभा चुनाव लड़ा था और वे 2024 के उपचुनाव में भी भाग लेंगे... और पढ़ें