Ayodhya News : मंडलीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष चुने गए इं. हरिनाथ यादव

मंडलीय अधिवेशन में उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष चुने गए इं. हरिनाथ यादव
UPT | डिप्लोमा इंजीनियर्स का अधिवेशन संपन्न।

Sep 19, 2024 00:01

उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अयोध्या का मंडल अधिवेशन बुधवार को साकेत सदन ने संपन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष, सचिव आदि पदों पर चुनाव हुआ।

Sep 19, 2024 00:01

Short Highlights
  • वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर आलोक वर्मा, सचिव पीके वर्मा चुने गए
  • हमेशा कर्मचारियों की हित की लड़ाई लडूंगा : हरिनाथ यादव

Ayodhya News : उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ अयोध्या का मंडल अधिवेशन बुधवार को साकेत सदन ने संपन्न हुआ। अध्यक्षता हरिनाथ यादव एवं संचालन एसके वर्मा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय अध्यक्ष एचएन मिश्रा जबकि विशिष्ट अतिथि प्रांतीय महामंत्री नृपेंद्र श्रीवास्तव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रवण कुमार यादव शामिल हुए।

कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के सभी जनपदों के घटक संघ के समस्त डिप्लोमा अभियंता उपस्थित रहे। अधिवेशन के प्रथम सत्र में वक्ताओं ने विभागीय समस्याओं, 4200 ग्रेड पे, पुरानी पेंशन सहित विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। इसके साथ-साथ अंत में कार्यक्रम में मंडल कार्यकारिणी का भी गठन हुआ। जिसमें चुनाव अधिकारी श्रवण कुमार ने नामांकन उपरांत अध्यक्ष पद पर इंजीनियर हरिनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक कुमार वर्मा, सचिव पीके वर्मा सहित सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान कराने की होगी प्राथमिकता 
अध्यक्ष हरिनाथ यादव ने कहा कि मैं हमेशा कर्मचारियों की हित की लड़ाई लडूंगा। कर्मचारियों की जितनी भी विभागीय समस्याएं मैं उसको अधिकारियों से बात कर जल्द से जल्द निस्तारण करने का काम करूंगा। हमारे लिए कर्मचारी साथियों का हित सर्वोच्च प्राथमिकता में रहेगा। कहीं भी हित की लड़ाई में सदैव आगे रहूंगा। इस कार्यक्रम में इंजीनियर पीके राय, इंजीनियर सत्येंद्र त्रिपाठी, इंजीनियर राम अनुज मौर्य, इंजीनियर गिरिजेश कुमार, इंजीनियर ओपी, यादव इंजीनियर, शीबा खानम, इंजीनियर अमित यादव, इंजीनियर मनोज वर्मा, इंजीनियर परमेश्वर राम, अनुराग गुप्ता, राम जी गुप्ता, सच्चिदानंद गुप्ता,इंजीनियर स्निग्धा कुशवाहा शामिल रहे और अपने विचार रखें।

Also Read

विकास कार्यो को हर गरीब के घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार : मुख्यमंत्री

19 Sep 2024 05:51 PM

अयोध्या Ayodhya News विकास कार्यो को हर गरीब के घर तक पहुंचाने का कार्य कर रही डबल इंजन की सरकार : मुख्यमंत्री

सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के विद्या मंदिर इंटर कालेज में एक हजार करोड़ की 83 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। जिसमें... और पढ़ें