लड्डू प्रसादम विवाद : तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले पर भड़के महंत परमहंस दास, कहा- हथियार उठाने को मजबूर हो जाएंगे हिन्दू

तिरुपति मंदिर प्रसाद मामले पर भड़के महंत परमहंस दास, कहा- हथियार उठाने को मजबूर हो जाएंगे हिन्दू
UPT | महंत परमहंस दास

Sep 21, 2024 12:09

तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबरों ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद साधु संतों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और मिलावट के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई...

Sep 21, 2024 12:09

Ayodhya News : तिरुपति बालाजी मंदिर के प्रसाद में मिलावट की खबरों ने देशभर में हड़कंप मचा दिया है। इस घटना के बाद साधु संतों ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और मिलावट के आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। अयोध्या के तपस्वी छावनी के जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज ने इस मामले को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र सरकार भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित नहीं करती तो देश के सौ करोड़ हिंदू हथियार उठाने को मजबूर होंगे।

‘प्रसाद के नाम पर गोमांस खिलाया जा रहा’
महंत परमहंस दास ने इस मुद्दे पर अपना गुस्सा प्रकट करते हुए कहा कि बंटवारे के बाद जो भारत बचा है, उसे तत्काल हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रसाद के नाम पर गोमांस खिलाया जा रहा है। जो हिंदू धार्मिक आस्था का अपमान है। साधु संतों का यह आरोप गंभीरता से लिया जा रहा है।


महंत परमहंस दास की चेतावनी
महंत परमहंस दास ने हाल ही में केंद्र सरकार को चेतावनी दी है, जिसमें उन्होंने भारतीय संस्कृति की रक्षा के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। उनका कहना है कि केंद्र सरकार को जो बहुमत मिला है। वह बहुसंख्यक समाज का समर्थन है और इस जनादेश का उद्देश्य भारतीय संस्कृति, विशेषकर वैदिक संस्कृति की रक्षा करना है।

"सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठाएंगे"
महंत ने एक चौंकाने वाला सवाल उठाया कि विश्व प्रसिद्ध बालाजी मंदिर के प्रसाद में गोमांस कैसे मिल गया? यह घटना उनकी दृष्टि में अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि अगर केंद्र सरकार इस मुद्दे पर सख्त कार्रवाई नहीं करती है तो हिन्दू समाज में आक्रोश बढ़ सकता है। महंत ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि यदि हिन्दुओं को न्याय नहीं मिला तो "सौ करोड़ हिन्दू हथियार उठाएंगे" और भारत को एक हिन्दू राष्ट्र बनाने की दिशा में कदम उठाएंगे। इसके आगे महंत ने यह भी बताया कि अयोध्या में रामलला के मंदिर में एक लाख लड्डू आए थे, जिन्हें साधु संतों के बीच बाँटा गया। इस बारे में उन्होंने प्रश्न उठाया कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है? उनकी चेतावनी के साथ महंत परमहंस दास ने केंद्र सरकार से अपील की है कि वह हिन्दू समाज को न्याय प्रदान करें ताकि किसी प्रकार की हिंसा या संघर्ष की स्थिति उत्पन्न न हो।

तिरुपति बालाजी मंदिर में लड्डू में मिलावट का मामला
आंध्र प्रदेश के प्रसिद्ध तिरुपति बालाजी मंदिर के लड्डू प्रसाद को लेकर एक विवादित रिपोर्ट सामने आई है। हाल ही में किए गए लैब परीक्षणों में यह दावा किया गया है कि प्रसाद में जानवरों की चर्बी और मछली का तेल पाए गए हैं। इस सूचना के बाद देशभर में सियासी हलचल तेज हो गई है और साधु-संतों में भी नाराजगी की लहर देखी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार लड्डू के प्रसाद का सैंपल लैब में परीक्षण के लिए भेजा गया था, जहां इसे मिलावटी पाया गया। ऐसे में श्रद्धालुओं और भक्तों के बीच इस बात को लेकर चिंता व्याप्त हो गई है कि क्या यह प्रसाद वास्तव में शुद्ध है। तिरुपति बालाजी मंदिर का लड्डू देशभर में प्रसिद्ध है और इसे श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा भाव से ग्रहण किया जाता है।

Also Read