Ayodhya News : प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या का सफर होगा आसान, मात्र 90 मिनट में पूरा होगा सफर

प्रदेश की राजधानी लखनऊ से अयोध्या का सफर होगा आसान, मात्र 90 मिनट में पूरा होगा सफर
UPT | अयोध्या आना हुआ आसान

Jun 24, 2024 02:23

अब लखनऊ से अयोध्या के बीच जल्द ही 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। उत्तर प्रदेश की राजधानी से अयोध्या जाने के लिए भक्तों को अब ज्यादा समय नहीं लगेगा...

Jun 24, 2024 02:23

Short Highlights
  •  लखनऊ से अयोध्या का सफर मात्र 90 मिनट में होगा पूरा
  • ट्रैक स्पीड को बढ़ाने का कार्य
Ayodhya News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से प्रभु राम की नगरी अयोध्या जाने के लिए भक्तों को अब ज्यादा समय नहीं लगेगा। अब लखनऊ से अयोध्या के बीच जल्द ही 130 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ट्रेन दौड़ती नजर आएगी। इससे यह सफर मात्र 90 मिनट में ही पूरा कर लिया जाएगा। अभी तक ट्रेनें लगभग तीन घंटे में अयोध्या पहुंच रही हैं। अगले दो महीने में ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।

ट्रैक स्पीड को बढ़ाने का कार्य
मिशन रफ्तार के अंतर्गत, उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने ट्रैक स्पीड को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। लखनऊ से कानपुर तक की रूट पर ट्रैक स्पीड को बढ़ाने का कार्य पूरा होने के बाद, इस मार्ग पर ट्रेनें अब तेजी से चलाई जा सकेंगी। इसी तरह, लखनऊ से अयोध्या तक रेलखंड का दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य भी प्रगति पर है। यह काम 130 किमी लंबे ट्रैक पर अंतिम चरण में है, जिससे इस क्षेत्र की रेल सेवाओं में महत्वपूर्ण सुधार होगा।

अभी वंदे भारत का तय समय
वंदे भारत इस समय लखनऊ से अयोध्या के बीच का सफर 2 घंटे में तय करती है। ट्रैक स्पीड को बढ़ाने का कार्य पूरा होने के बाद इनके बीच का सफर 90 मिनट में पूरा करने का लक्ष्य है। वहीं अन्य ट्रेनें सवा दो घंटे से तीन घंटे में अयोध्या पहुंच रही हैं। ट्रैक स्पीड को बढ़ने से उनकी रफ्तार में भी इजाफा होगा

भक्तों की संख्या में हो सकती है वृद्धि
लखनऊ से अयोध्या के बीच अभी लगभग 24 से अधिक ट्रेन की आवाजाही है। अब जब ट्रेनों की स्पीड बढ़ेगी, तो प्रभु श्रीराम के दर्शन के लिए आने वालों की संख्या में वृद्धि हो सकती है, इसके लिए और लग्जरी ट्रेनें भी पटरी पर उतारी जा सकेंगी।

Also Read

बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

5 Oct 2024 04:48 PM

बाराबंकी Barabanki News : बृजेश पाठक पर गरजे किसान नेता, बोले- उनको पद का अहंकार, नहीं किया वादा पूरा...

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह बाराबंकी जनपद में मौजूद रहे, जहां उन्होंने किसान संगठन की महापंचायत को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने ट्रामा सेंटर के संचालक और हृदय विभाग में डॉक्टरों ... और पढ़ें