Ayodhya news : भष्टाचार में लिप्त लोग एक जैसी गतिविधि कर रहे और हर दिन नया झूठ बोलते हैं : सांसद लल्लू सिंह

भष्टाचार में लिप्त लोग एक जैसी गतिविधि कर रहे और हर दिन नया झूठ बोलते हैं : सांसद लल्लू सिंह
UPT | सांसद लल्लू सिंह की प्रेसवार्ता

Apr 03, 2024 23:27

भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को पार्टी के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान विरोधियों पर जमकर शब्दबाण चलाए।

Apr 03, 2024 23:27

Ayodhya News : भाजपा प्रत्याशी सांसद लल्लू सिंह ने बुधवार को पार्टी के चुनाव कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता के दौरान विरोधियों पर जमकर शब्दबाण चलाए। कहा कि भष्टाचार में लिप्त लोग एक जैसी गतिविधि कर रहे और हर दिन नया झूठ बोलते हैं। सांसद लल्लू सिंह ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जीरो टालरेंस की नीति पर भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही है। भ्रष्टाचार को लेकर सरकार ने कड़े कदम उठाये है। इसमें शामिल हर व्यक्ति पर कार्रवाई हो रही है। परन्तु कुछ नेता है जिनके खिलाफ भ्रष्टाचार के सबूतों की बड़ी सूची होने के बाद भी वह घमंड के साथ अपने गुनाह को लेकर गुमराह करने वाले तर्क दे रहे है। लेकिन जनता गुमराह होने वाली नहीं है। 

इंडिया गठबंधन की दिल्ली रैली को लेकर दे रहे अलग अलग तर्क
सांसद ने कहा कि आम आदमी पार्टी दावा करती है कि केजरीवाल के समर्थन में रैली हुई। लेकिन कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में रैली नहीं बल्कि गठबंधन की रैली है। कांग्रेस व आम आदमी पार्टी दिल्ली में एक साथ है। लेकिन पंजाब में अलग है। बिहार में आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले खड़े कर दिये। कर्नाटक में उद्धव ठाकरे ने भी अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिया। यह दर्शाता है कि जहां आपस में वैचारिक मतभेद है। वहां केवल गुमराह करने वाली बातें हो रही है। उन्होंने कहा कि भष्टाचार में लिप्त लोग एक जैसी गतिविधि कर रहे है। हर दिन नया झूठ बोलते है। देश के प्रधानमंत्री को अपशब्द कहते हैं। हिन्दू धर्म का विरोध करते हैं। घोटाले सामने आने पर जब जांच एजेन्सियां नोटिस देती हैं। तो पहले तो उसे इग्नोर करते हैं। कार्रवाई होती है तो कोर्ट जाते हैं। कोर्ट अगर फटकार लगाती है तो विक्टम कार्ड खेलने के साथ देश के लोकतंत्र पर खतरा बताते हुए जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। यह सब वह लोग कर रहे है जो बंगाल संदेशखाली की घटना पर चुप हैं। देश को तोड़ने की बात कहने वालों पर एक्शन के बजाए उन्हें लोकसभा टिकट देते हैं। धार्मिक ग्रंथो का अपमान करते हैं। पहले झूठे आरोप लगाते हैं। बाद में उससे माफी मांगते हैं। आज जेल में बंद भ्रष्टाचारी नेताओं को जमानत तक नहीं मिल रही है। सत्येन्द्र जैन, मनीष सिसोदिया को कोर्ट ने जमानत नहीं दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के ऊपर आजादी के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों की लम्बी सूची है। इसके शीर्ष नेतृत्व तक घोटाले में जेल से बेल तक चल रहे हैं। 

समाजवादी पार्टी के परिवारवाद से पीड़ित थी प्रदेश की जनता
प्रेसवार्ता में समाजवादी पार्टी पर भी हमलावर हुए सांसद ने कहा कि सपा के भ्रष्टाचार के बारे में सभी जानते हैं। इनके परिवारवाद से कभी उत्तर प्रदेश की जनता पीड़ित थी। सपा ने अपने शासन काल के दौरान भ्रष्टाचारियों व माफियाओं को संरक्षण प्रदान किया था।  उन्होंने कहा कि रामनगरी आने वाले तीर्थयात्रियों की अपेक्षाओं को पूरा किया जा रहा है। विकास के माध्यम से सरकार ने अयोध्या में पयर्टन सुविधाओं का अभूतपूर्व विकास किया है। विकास की इस गौरवगाथा से देश के विभिन्न क्षेत्रों से रामनगरी आने वाले तीर्थयात्री अवगत हो रहे है तथा वापस लौटने के बाद अपने क्षेत्र के लोगों को बता रहे हैं। अयोध्या के विकास से पूरे देश में उत्साह है। यहां सर्वांगीण विकास की अवधारणा को धरातल पर उतारा गया है।

Also Read

भारी वाहनों का प्रवेश बंद, भीड़ के चलते लिया फैसला, जानें ट्रैफिक प्लान

27 Jul 2024 01:53 PM

अयोध्या रामनगरी में 28 जुलाई से रहेगा रूट डायवर्जन : भारी वाहनों का प्रवेश बंद, भीड़ के चलते लिया फैसला, जानें ट्रैफिक प्लान

अयोध्या में कांवड़ यात्रा और प्रसिद्ध सावन झूला मेला के अवसर पर प्रशासन तैयारी में जुटा है। शहर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने विशेष रूट डायवर्जन की योजना तैयार की है। वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी... और पढ़ें