Ayodhya News : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या के दौरे पर, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या के दौरे पर, जानिए मिनट टू मिनट कार्यक्रम...
UPT | राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

May 01, 2024 13:42

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या में लगभग 3:30 घंटे रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू के अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है।

May 01, 2024 13:42

Ayodhya News : अयोध्या में रामलला की 22 जनवरी को हुई प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज यानी एक मई को अयोध्या आएंगी। वह राम मंदिर में भगवान के दर्शन करेंगी। मंदिर के अधिकारियों ने मंगलवार को ये जानकारी दी। मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारियों का कहना है कि इस दौरान आम श्रद्धालु रोज की तरह भगवान के दर्शन-पूजन कर पायेंगे। बता दें कि राष्ट्रपति अयोध्या में लगभग 3:30 घंटे रहेंगी।

राष्ट्रपति का मिनट टू मिनट कार्यक्रम
  • राष्ट्रपति शाम 4:00 बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पहुंचेगी।
  • एयरपोर्ट पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राष्ट्रपति का स्वागत करेंगी।
  • राष्ट्रपति शाम 4:50 बजे हनुमानगढ़ी का दर्शन पूजन करेंगी।
  • सरयू घाट 5:45 पर पहुंचेगी और सरयू आरती में शामिल होंगी।
  • राष्ट्रपति शाम 6:45 बजे राम जन्मभूमि परिसर पहुंचेगी और राम लला के दर्शन और आरती करेंगी।
  • 7:15 बजे कुबेर टीला में दर्शन पूजन करेंगी। 
  • दर्शन पूजन के बाद महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या में आ रही हैं। बता दें कि राष्ट्रपति अयोध्या में लगभग 3:30 घंटे रहेंगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के इस अयोध्या दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। साथ ही एयरपोर्ट से लेकर अयोध्या धाम तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।

Also Read

अब तक हो चुके हैं इतने गिरफ्तार, जानें कितनों का हुआ एनकाउंटर

20 Sep 2024 02:27 PM

सुल्तानपुर सुल्तानपुर डकैती कांड की इनसाइड स्टोरी : अब तक हो चुके हैं इतने गिरफ्तार, जानें कितनों का हुआ एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश की चर्चित सुल्तानपुर डकैती के बारे में सुना ही होगा। इतनी बड़ी डकैती को शायद ही कोई भूल सकता है। यूपी पुलिस आरोपियों को पकड़ने में लगी हुई है। पुलिस ने अब तक कुछ को गिरफ्तार भी किया है... और पढ़ें