'राहुल को अमेठी से लड़ना चाहिए था' : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी अपनी राय, बोले- प्रियंका गांधी साजिश का शिकार हुई

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने दी अपनी राय, बोले- प्रियंका गांधी साजिश का शिकार हुई
UPT | आचार्य प्रमोद कृष्णम

May 03, 2024 14:20

 राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी को अमेठी से लड़ना चाहिए था। अमेठी से भागने नहीं चाहिए था। इससे पूरे देश में गलत मैसेज जाएगा।

May 03, 2024 14:20

Ayodhya News : कांग्रेस ने आखिरकार अमेठी और रायबरेली से अपने पत्ते खोल दिए। कांग्रेस ने रायबरेली यीट पर राहुल गांधी को उतारा है। इस पर बीजेपी नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने पर प्रमोद कृष्णम ने राहुल को डरा हुआ नेता बताया है और कहा कि यह यह कांग्रेस का दुर्भागय है।

'राहुल गांधी को पीएम के खिलाफ लड़ना चाहिए'
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि राहुल गांधी को अमेठी से लड़ना चाहिए था। अमेठी से भागने नहीं चाहिए था। इससे पूरे देश में यह मैसेज जाएगा कि जो आदमी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुनौती देता था, जो देश की जनता से कहता था कि डरो मत वह खुद डर गया। यह कांग्रेस का दुर्भागय है। मैंने पहले बताया था कि राहुल और प्रियंका गांधी अमेठी से नहीं लडेंगे। प्रियंका गांधी तो पार्टी और परिवार की साजिश का शिकार हुई हैं। राहुल गांधी को अमेठी से पलायन नहीं करना चाहिए था। अगर राहुल को चुनाव लड़ना था तो पीएम मोदी के खिलाफ बनारस से लड़ना चाहिए था।
'यह रिश्ता क्या कहलाता है'
पाकिस्तान के मुद्दे पर बात करते हुए आचार्य ने कहा कि पाकिस्तान ने हमारे कितने ही जवानों को शहीद किया है। पाकिस्तान हिंदुस्तान का दुश्मन मुल्क है। मोहम्मद अली जिन्ना से लेकर नवाज शरीफ और इमरान खान ने हिंदुस्तान की बर्बादी का सपना देखा है। वही पाकिस्तान अगर राहुल गांधी की तारीफ करता है तो हर हिंदुस्तानी के दिल में सवाल आएगा कि यह रिश्ता क्या कहलाता है।

'कांग्रेस में देशभक्तों की कोई जगह नहीं'
कांग्रेस पार्टी पर प्रमोद कृष्णम ने कहा कि यह कांग्रेस पहले जैसी नहीं रह गई है। यह महात्मा गांधी के रास्ते पर नहीं चल रही है। यह जिन्ना के रास्ते पर चल रही है। जो देश को तोड़ने की बात करती है। ऐसी कांग्रेस को खत्म कर देना चाहिए। जो पार्टी देश के खिलाफ हो उसे देश में नहीं रहना चाहिए। कांग्रेस पार्टी में राम की बात नहीं कर सकते। जो भारत, सनातन की बात करता है वह कांग्रेस में नहीं रह सकता। कांग्रेस में देशभक्तों की कोई जगह नहीं है।

राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन दाखिल किया
बता दें कि कांग्रेस ने गांधी परिवार का गढ़ मानी जाने वाली अमेठी सीट से सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र प्रतिनिधि रहे किशोरी लाल शर्मा को मैदान में उतारा है। अमेठी लोकसभा सीट से किशोरी लाल ने शुक्रवार को नामांकन कर दिया है। वहीं राहुल गांधी ने रायबरेली से नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की। नामांकन दाखिल करते समय राहुल गांधी के साथ के सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मौजूद रहे।

Also Read

लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

5 Jul 2024 03:41 PM

बाराबंकी Barabanki News : लोनी अर्बन कोऑपरेटिव सोसाइटी के नाम पर लाखों की ठगी, पीड़ितों ने एसपी से की शिकायत

पीड़ित महिलाएं आज एसपी ऑफिस पहुंची और एसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए मामले में उचित कार्यवाही कर पैसे वापस दिलाने की मांग की है। फिलहाल पूरे मामले… और पढ़ें