Ayodhya News : मवई जनसभा में गरजे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, बोले-रोटी, कपड़ा के साथ-साथ सविधान को भी है बचाना

मवई जनसभा में गरजे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, बोले-रोटी, कपड़ा के साथ-साथ सविधान को भी है बचाना
UPT | अयोध्या के मवई क्षेत्र में सपा मुखिया ने की चुनावी जनसभा।

May 15, 2024 20:43

इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने जनसभा की। 20 मई को गठबन्धन के प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के जुल्मो के हिसाब को बराबर करने का दिन 20 मई है

May 15, 2024 20:43

Ayodhya News : सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को अयोध्या के मवई चौराहे पर इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में चुनावी जनसभा की। यहां 20 मई को गठबंधन के प्रत्याशी को वोट करने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी  के जुल्मों के हिसाब को बराबर करने का दिन 20 मई है। सपा सुप्रीमो शाम साढ़े तीन बजे पहुंचे तो जनसभा स्थल भीड़ के जय अखिलेश के नारों से गूंज उठा। अखिलेश यादव ने भी भीड़ को निराश न करते हुए हाथ उठा कर अभिवादन स्वीकार किया।

अपने संबोधन में कहा कि भाजपा ने जनता से जो भी वादा किया था उसको पूरा करने में नाकाम रही। महंगाई कम करने के बजाय और उसको बढ़ा दिया है। जनता इस सरकार से तंग आ चुकी है जिसका हिसाब बराबर करने का समय आ गया है। किसानो की आय दोगुनी करने के बजाय और कम कर दिया है सरकार द्वारा छोड़े गए छुट्टा सांडो ने किसान की फसलों को चट करने के साथ ही किसानों की जिंदगी भी चट कर दे रहे हैं। इस पर सरकार कोई भी कदम नहीं उठा रही है।नौ जवानों की फौज की नौकरी की समय सीमा कम करके 4 साल कर दिया गया जिसको हमारी सरकार बनने के बाद पहले जैसा ही कर दिया जाएगा।गैस सिलेंडर जो 400 सौ का था अब वह एक हजार का हो गया है।

पीडीए की सरकार बनने पर गरीब जनता का कर्ज होगा माफ
भाजपा सरकार पर हमलावर सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने नौकरी देने का जो वादा किया था उसको पूरा नहीं किया। भर्ती निकालने के बाद उसको पेपर लीक बता कर रद्द कर दिया जा रहा है। 60 लाख लोगों के साथ धोखा मतलब एक करोड़ 80 लाख लोगो के साथ धोखा। 69 हजार शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया को भी सरकार बनने पर करेगी।गरीब जनता का कर्ज माफ करने का जो भाजपा सरकार ने वादा किया था लेकिन उसने गरीबों का कर्ज माफ करने के बजाय उद्योग पतियों का कर्ज माफ कर दिया लेकिन पीडीए की सरकार बनने पर उद्योग पतियों का नही गरीब जनता का कर्ज माफ किया जाएगा। पार्टी के वरिष्ठ स्वर्गीय नेताओं का भी नाम लेकर उनके द्वारा किए गए योग दान का बखान किया।और उन्होंने वादा किया है कि सरकार बनने पर जनता को पौष्टिक आटा के साथ डाटा भी फ्री दिया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व सासंद राम सागर रावत ,सपा जिला अध्यक्ष पारस नाथ यादव,पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे,अब्बास अली जैदी रुश्दी मिया ,अरविंद सिंह गोप ,राजा रितेश सिंह,समाजवादी गायक धर्मेंद्र सिंह सोलंकी,समर पाल यादव,उमा नाथ यादव,छोटे लाल यादव,जब्बार अली,लीला वती कुशवाहा,राम सागर रावत सहित आदि मौजूद रहे।

देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीट के लिए इस बार तरसा देगी
जनसभा में भारी भीड़ से गदगद सपा सुप्रीमो ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता भाजपा को 140 सीटो के लिए तरसा डालेगी। भाजपा झूठ बोलकर जिस ऊँचाई पर पहुँची है अब वो ढलान पर आने वाली है। इनके पुराने घिसे पीटे डायलाग को अब जनता सुनना नही चाहती। जिस तरह से अभी तक चुनाव हुआ है सातवे चरण में पहुंचते पहुचते जनता भाजपा को सातवे आसमान पर पहुँचा देगी। इंडिया गठबंधन के सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद के समर्थन में चुनावी जनसभा को सम्बोधित कर पूर्व मुख्यमंत्री यादव के पूरे व्यक्तव्य में निशाने पर भाजपा सरकार रही। अपने तीखे प्रहार से अखिलेश यादव ने हजारो की संख्या मौजूद लोगों से खूब तालियां बजवाई।उन्होंने कहा कि सरकार ने उद्योगपतियों से चंदा लिया है।इसीलिए महगाई बढ़ रही है।सरकार का महंगाई व भ्र्ष्टाचार चार का नया फार्मूला है।

महिला सुरक्षा बात पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आकड़ों में भी महिलाओं की सुरक्षा में उत्तर प्रदेश सबसे फिसड्डी है।उन्होंने कहा कि अयोध्या से जो सन्देश जाएगा सकरात्मक राजनीति का जाएगा।अयोध्या का संदेश मिली जुली संस्कृति से है ऐसा वातावरण यहां बने जिसमे कही भी भय की स्थित न हो।लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने लगातार डराने व भय ऐसा माहौल पैदा किया है जो कभी नहीं हुआ।भाजपा की जनता के ध्यान को भटकाने की कोशिश है लेकिन अब जनता नही भटकने वाली है।

Also Read

रौनाही थाना क्षेत्र में बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास

26 Jul 2024 09:30 PM

अयोध्या Ayodhya News : रौनाही थाना क्षेत्र में बहुचर्चित दोहरे हत्याकांड में दोनों अभियुक्तों को आजीवन कारावास

वर्ष 2019 में रौनाही क्षेत्र में बियर के सेल्स मैन प्रहलाद यादव उसके साथी रमेश यादव के खाने में जहर देकर नृशंस हत्या करने के बहुचर्चित मामले में दोष सिद्ध दो अभियुक्तों अखिलेश कुमार गुप्ता उर्फ पवन व शिवशंकर श्रीवास्तव को आजीवन कारावास से दंडित किया है। साथ ही जहर देने की धारा... और पढ़ें