सुल्तानपुर में अखिलेश यादव ने बोला हमला : कहा- 'चुनाव में भाजपा नौ दो ग्यारह हो जाएगी', बागी विधायकों पर भी किया वार

कहा- 'चुनाव में भाजपा नौ दो ग्यारह हो जाएगी', बागी विधायकों पर भी किया वार
UPT | सुल्तानपुर में अखिलेश यादव की जनसभा

May 18, 2024 21:10

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को सुल्तानपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद के समर्थन में आयोजित सभा में जनता से वोट अपील की। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा...

May 18, 2024 21:10

Sultanpur News : सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को सुल्तानपुर लोकसभा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने इंडी गठबंधन के प्रत्याशी राम भुआल निषाद के समर्थन में आयोजित सभा में जनता से वोट अपील की। इस दौरान अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। इस दैरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा धोखेबाज विधायकों को साथ लेकर के वो चुनाव जीतना चाहते हैं। लेकिन जो दूसरों के लिए गड्ढा खोदने वाले खुद गिरते हैं।

'हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का कर्जा माफ होगा'
बीजेपी वालों ने बहुत बड़े-बड़े सपने दिखाए थे। किसान भाइयों 10 साल में अगर किसी की आय दोगुनी नहीं हुई। खेत बचाने के चक्कर में जो हमारे उल्टे-पुल्टे मुख्यमंत्री हैं उनका प्रिय जानवर भी घुस जा रहा है। भाजपा ने 10 साल में बड़े-बड़े उद्योगपतियों का 25 लाख करोड़ से ज्यादा कर्ज माफ किया है। इन्होंने कर्जमाफी का कानून बनाया था कि 5 करोड़ से उपर वालों का कर्जा माफ होगा और किसानों का लाखों का कर्ज माफ नहीं हो पाया। जब 4 जून को हमारी सरकार बनेगी तो किसानों का कर्जा माफ होगा। आने वाले समय में जब सरकार बनेगी तो अपने किसानों को पैदावार के लिए लाभकारी मूल्य और एमएसपी के लिए कानूनी अधिकार दिलाने का काम INDIA गठबंधन करेगा।

'इस बार भारतीय जनता पार्टी नौ दो ग्यारह हो जाएगी'
वैक्सीन जिन्होंने लगवाई वह जानते होंगे कि अब उनकी जान को खतरा पैदा हो गया है, उन्हें दिल की बीमारियां जल्दी हो रही है। बताओ बीजेपी वालों ने वैक्सीन लगवा कर हमारी आपकी जान खतरे में डाल दी कि नहीं डाल दी? देश की जो रिकॉर्ड जीते होंगी, उसमें अमेठी और रायबरेली भी शामिल होगी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के एक साथ आने से एक और एक ग्यारह हो गए हैं और इस बार भारतीय जनता पार्टी नौ दो ग्यारह हो जाएगी।
'मित्रों को विदेश भेज दिया खटाखट-खटाखट'
अखिलेश यादव ने कहा कि गरीब परिवार की महिलाओं को भी लखपति बनाया जाएगा। बैंक अकाउंट में पैसा पहुंचाया जाएगा। जब से पैसा पहुंचाने के लिए खटाखट शुरू हुआ है तब से हमारे दिल्ली वाले भी खटाखट बोलने लगे हैं। दिल्ली वालों के जो प्रधान सांसद हैं जो कहते हैं कि हम शहजादे लोग विदेश चले जाएंगे खटाखट-खटाखट। लेकिन उन्होंने तो हमसे पहले अपने मित्रों को विदेश भेज दिया खटाखट-खटाखट। उन्होंने इलेक्ट्राल बॉड और वेक्सीन से सबकुछ डकार लिया।

'इतना खराब राशन कभी किसी सरकार ने नहीं दिया'
जिस तरीके से भारतीय जनता पार्टी  के नेताओं का भाषण बदल गया है, उनके टेंट पंडाल खाली दिखाई दे रहे हैं उससे पता लग गया है कि भारतीय जनता पार्टी चारों खाने चित हो गई है। जब 2022 में इन्हें वोट चाहिए था तो राशन में यह लोग रिफाइंड तेल दे रहे थे, चना दे रहे थे, दाल दे रहे थे, आज बताओ क्या मिल रहा है? शायद इतना खराब राशन कभी किसी सरकार ने नहीं दिया होगा। INDIA गठबंधन ने तय किया है कि राशन की गुणवत्ता, मात्रा बढ़ाएंगे और आटा के साथ डाटा भी फ्री देंगे।

Also Read

जलभराव के बाद जागा नगर पंचायत, जेसीबी से करवाई नालों की सफाई

5 Jul 2024 02:01 PM

बाराबंकी बाराबंकी में बारिश का कहर : जलभराव के बाद जागा नगर पंचायत, जेसीबी से करवाई नालों की सफाई

मौसम विभाग द्वारा बारिश की चेतावनी के बावजूद, नगर पंचायत ने सावधानी नहीं बरती। बारिश से पहले नालों और नालियों की सफाई का काम सिर्फ कागजों पर ही किया गया, जबकि वास्तविकता में इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। और पढ़ें