Sultanpur News : महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस

महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
UPT | महात्मा गांधी की प्रतिमा तोड़े जाने से ग्रामीणों में आक्रोश

Sep 17, 2024 18:38

गांव में ग्रामीणों ने करीब ढाई दशक पहले अपने पैसों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित की थी। लेकिन सोमवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने इस मूर्ति...

Sep 17, 2024 18:38

Sultanpur News : यूपी के सुल्तानपुर में राष्ट्रीय पिता महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ने का मामला सामने आया है। वही मूर्ति तोड़े जाने की खबर मिलते ही गांव के लोगों में आक्रोश है। वहीं कुछ ग्रामीणों ने इसकी सूचना को दी। पुलिस मामले की पड़ताल में जुड़ गई है। साथ ही मूर्ति तोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।



ये मामला मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के हरसायन नागापुर छेदुआरी गांव का है। इसी गांव में ग्रामीणों ने करीब ढाई दशक पहले अपने पैसों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मूर्ति स्थापित की थी। लेकिन सोमवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने इस मूर्ति को तोड़कर पूरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीणों को मूर्ति तोड़े जाने की जानकारी हुई तो वे आक्रोशित हो उठे। आनन फानन  गांव के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी है साथ ही मूर्ति तोड़ने वाले अराजक तत्वों की तलाश की जा रही है।

 महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता थे
वहीं महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़े जाने की सभी राजनीतिक दलों ने कड़ी निन्दा की। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी देश के राष्ट्रपिता थे। और जिन्होंने भी इस तरह का कृत्य किया है। उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

Also Read

इन उत्पादों को मिलेगा जीआई टैग, 10 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

19 Sep 2024 11:08 AM

अयोध्या चेन्नई ने मंजूर की अयोध्या की अर्जी : इन उत्पादों को मिलेगा जीआई टैग, 10 हजार लोगों को मिलेगा सीधा लाभ

अयोध्या में हनुमानगढ़ी का प्रसिद्ध लड्डू पहले ही जीआई (जियोग्राफिकल इंडिकेशन) उत्पाद में शामिल हो चुका है। अब अयोध्या के अन्य पारंपरिक उत्पादों जैसे गुड़, खुरचन पेड़ा, चंदन, टीका और खड़ाऊ... और पढ़ें