Ayodhya News : जन फरियाद सुनने के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मृत घोषित

जन फरियाद सुनने के दौरान दरोगा को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में मृत घोषित
UPT | पुलिस अफसरों ने जताया शोक।

Jul 26, 2024 02:19

अयोध्या कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर को पुलिस चौकी नयाघाट पर जनता से बात करते समय गुरुवार सुबह हार्ट अटैक आया। हालात देखकर सहकर्मियों ने उन्हें गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया...

Jul 26, 2024 02:19

Short Highlights
  • पुलिस चौकी नया घाट में तैनात थे एसआई सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी
  • सदरपुर थाना बिलग्राम-हरदोई के रहने वाले थे दारोगा त्रिवेदी
Ayodhya News : अयोध्या कोतवाली में तैनात सब इंस्पेक्टर को पुलिस चौकी नयाघाट पर जनता से बात करते समय गुरुवार सुबह हार्ट अटैक आया। हालात देखकर सहकर्मियों ने उन्हें गंभीर अवस्था में श्रीराम अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी ग्राम सदर पुर थाना बिलग्राम-हरदोई के रहने वाले थे। घटना की सूचना उनके परिजनों को दे दी गई है।

 सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र नाथ त्रिवेदी की कोतवाली अयोध्या में तैनाती थी। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार शर्मा ने बताया उनकी पत्नी ज्ञानवती त्रिवेदी को घटना की जानकारी दे दी गई है। सुरेंद्र नाथ ने 16 दिसंबर 2023 को अयोध्या कोतवाली में कार्यभार ग्रहण किया था। वे करीब 59 साल के थे। पुलिस विभाग में उन्होंने 1983 से अपनी सेवा शुरू की थी। 1983 में आरक्षी पद पर भर्ती एवं वर्तमान में उप निरीक्षक के पद पर जनपद अयोध्या में तैनात उप निरीक्षक स्व. सुरेंद्रनाथ त्रिवेदी के दुःखद निधन पर अयोध्या पुलिस परिवार व वरिष्ठ अधिकरीगण द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। 
दिवंगत उप निरीक्षक को सद्गति व उनके परिजनों/प्रियजनो के संबल पुलिस लाइंस में ईश्वर से प्रार्थना की गई। हँसमुख स्वभाव के दारोगा त्रिवेदी के आकस्मिक निधन से सभी लोग स्तब्ध और शोक में है। एसएसपी राजकरण नैयर समेत अफसरों ने शोक जताया है।

Also Read

दो किलोमीटर तक बिखरेगी रामायण युग की आभा, छह देशों की रामलीला होगी आकर्षण का केंद्र

18 Oct 2024 09:50 AM

अयोध्या अयोध्या में दीपोत्सव की तैयारी : दो किलोमीटर तक बिखरेगी रामायण युग की आभा, छह देशों की रामलीला होगी आकर्षण का केंद्र

अयोध्या में इस वर्ष के दीपोत्सव के लिए तैयारियों तेज कर दी गई है। दीपोत्सव का यह पर्व अयोध्या के अद्वितीय धार्मिक और सांस्कृतिक महत्त्व को और भी भव्यता प्रदान करेगा। अयोध्याधाम की... और पढ़ें