Ayodhya News : गांव-गांव पहुंचने की विहिप की तैयारी, रामनगरी पहुंचने लगे पदाधिकारी

गांव-गांव पहुंचने की विहिप की तैयारी, रामनगरी पहुंचने लगे पदाधिकारी
UPT |  विहिप की बैठक के लिए तैयारी।

Feb 23, 2024 18:03

श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में पहली बार अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल की बैठक होने जा रही है। विश्व हिन्दू परिषद ने इस बैठक के लिए तैयारी पूरी कर ली है। विहिप के शीर्ष पदाधिकारी पहुंचने लगे हैं और...

Feb 23, 2024 18:03

Short Highlights
  • अयोध्या में 24 फरवरी से मंथन करेंगे विहिप प्रन्यासी मंडल के पदाधिकारी
  •  बैठक की तैयारियां पूरी, 28 फरवरी तक हो रही है बैठक
  • अयोध्या में पहली बार हो रही है विहिप प्रन्यासी मंडल की बैठक
Ayodhya News :  विश्व हिन्दू परिषद के अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल और केंद्रीय पदाधिकारियों की बैठक शनिवार 24 से 28 फरवरी तक कारसेवकपुरम् में होगी। बैठक स्थल की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार से ही विहिप के शीर्ष पदाधिकारी पहुंचने लगे हैं। अयोध्या धाम में इनके निवास भोजन आदि की व्यापक व्यवस्था की जा रही है।

अभियान को व्यापक गति दी गयी
श्रीराम जन्मभूमि पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर से लगातार आ रहे श्रीराम भक्तों की संख्या में वृद्धि हो रही है। ट्रस्ट के आह्वान और विश्व हिन्दू परिषद के संयोजन में चल रहे अभियान को व्यापक गति दी गयी है। विहिप हर राज्य के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराकर गांव गांव को संगठनात्मक रूप से जोड़कर अपने को मजबूत कर रही है। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान विहिप की अखिल भारती बैठक एकाद बार तो हुई, लेकिन अखिल भारतीय प्रन्यासी मंडल की बैठक अब पहली बार 24 फरवरी से होने जा रही है।

400 प्रतिनिधियों के रहने और भोजन की व्यवस्था
कारसेवकपुरम् में होने वाली इस बैठक की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। विहिप प्रवक्ता शरद शर्मा ने बताया कि लगभग 400 प्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था वाटर एंव एयर प्रूफ पंडाल में की गयी है। भोजन और निवास की व्यवस्था भी हो चुकी है।

विश्व हिंदू परिषद के शीर्ष पदाधिकारी पहुंचे अयोध्या
विहिप संरक्षक दिनेशचंद्र, अध्यक्ष डाक्टर आर एन सिंह, कार्याध्यक्ष एडवोकेट अलोक कुमार, उपाध्यक्ष चम्पत राय, धर्मनारायण शर्मा, जीवेश्वर मिश्र, मीनाताई भट्ट, मीनाक्षी पिश्वे, संगठन महामंत्री विनायक राव देश पांडेय, महामंत्री मिलिंद परांडे, सयुंक्त महामंत्री कोटेश्वर शर्मा, डाक्टर सुरेंद्र जैन, स्तानु मलयम्, स्वामी विज्ञानानंद सहित राजेंद्र सिंह, अम्बरीष सिंह, हरीशंकर, प्रज्ञा महाला, सरोज सोनी, विजय शंकर तिवारी, क्षेत्र संगठन मंत्री, गजेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, सोहन सोलंकी जैसे विहिप के शीर्ष पदाधिकारी अयोध्या पहुंच चुके हैं। बैठक को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस प्रशासन ने कारसेवकपुरम् के मुख्य द्वार पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्थ की है।, यही नही विहिप ने अपने युवा अनुसांगिक संगठन बजरंग दल के सदस्यों को भी द्वार पर अलग से तैनात कर रखा है,जो आने वाले लोगों से पूछताछ करने के उपरांत ही अंदर प्रवेश करा रहे हैं।

Also Read

500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

6 Oct 2024 07:09 PM

अयोध्या मिल्कीपुर पहुंचे पूर्व सांसद लल्लू सिंह : 500 से अधिक लोगों को दिलाई भाजपा की सदस्यता, केंद्र सरकार का किया बखान

भाजपा के महा सदस्यता अभियान के तहत रविवार को मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के कुचेरा मंडल के अहिरौली सलोनी और महानगर करियप्पा मंडल के रेतिया में पूर्व सांसद लल्लू सिंह के नेतृत्व में कैम्प लगाया गया। और पढ़ें