Ayodhya News : रघुराज सिंह बोले-हममें कुछ कमियां थीं इसलिए कुछ सीटें हारी, उपचुनाव में जीतेंगे सभी 10 सीटें

रघुराज सिंह बोले-हममें कुछ कमियां थीं इसलिए कुछ सीटें हारी, उपचुनाव में जीतेंगे सभी 10 सीटें
UPT | सर्किट हाउस में मंत्री रघुराज सिंह का हुआ स्वागत

Aug 11, 2024 20:16

प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बाद में पत्रकारों से मुखातिब हुए...

Aug 11, 2024 20:16

Short Highlights
  • सपा और बसपा में चोर, डकैत, बलात्कारी व बदमाश ही पाए जाते हैं
  • विभागीय बैठक करने अयोध्या पहुंचे प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री

Ayodhya News : प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री रघुराज सिंह रविवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बाद में पत्रकारों से मुखातिब हुए मंत्री ने विधानसभा उप चुनावों में प्रदेश की सभी 10 सीटें भारी बहुमत से जीतने का दावा किया।

मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव की बाबत मंत्री ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगा। लोकसभा चुनाव में अयोध्या की हार पर  मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि सुबह का भूला शाम को आए तो उसे भूला नहीं कहते हैं। कुछ हमारी कमियां थी इस कारण कुछ सीटे हम हार गए। जिसके बाद हम लोगों ने कमियों को दूर किया है। विपक्ष को जो वोट मिला वह मतदाता हमसे गुस्से में था यह उनकी परफॉर्मेंस नहीं है।होने वाले उपचुनाव में दस की दसों सीट बीजेपी जीतेगी।

भदरसा रेप कांड में आरोपियों को सजा दिलाएगी प्रदेश सरकार 
भदरसा गैंग रेप मामले पर पूछने पर मंत्री रघुराज सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो तय हुआ है वो मदद हो रही है। इस घिनौने कांड के आरोपियों को सजा दिलाई जाएगी। कहा कि सपा और बसपा में अधिकतर बलात्कारी, डकैत, चोर, बदमाश ही पाए जाते हैं। पीड़िता को न्याय मिलेगा। हमारी सरकार न्याय के लिए हमेशा तत्पर रहती है।

तीसरे विश्व युद्ध में केवल सनातन धर्म के ही लोग बचेंगे 
बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर प्रदेश के मंत्री ने कहा कि वे लोग दैत्यों के वंशज हैं। इसलिए ऐसा हो रहा है। इसलिए मैं कहता हूं कि ईसा और मूसा की लड़ाई में विश्व खत्म होगा। तीसरे विश्व युद्ध में इसमें केवल हिंदुस्तान के सनातन धर्म के ही लोग बचेंगे।

Also Read

राम मंदिर निर्माण कार्य में श्रमिकों की कमी अभी भी बरकरार, कार्यदायी संस्था को दिए निर्देश

21 Jan 2025 05:35 PM

अयोध्या Ayodhya News : राम मंदिर निर्माण कार्य में श्रमिकों की कमी अभी भी बरकरार, कार्यदायी संस्था को दिए निर्देश

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने मंगलवार को एलएनटी सभाकक्ष में इंजीनियरों के साथ बैठक की। बैठक में यह बात सामने आई कि निर्माण कार्य में श्रमिकों की कमी अभी भी बरकरार है... और पढ़ें