Loksabha Election Result 2024 : आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1.61 लाख वोटों से जीते

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1.61 लाख वोटों से जीते
फ़ाइल फोटो | धमेन्द्र यादव

Jun 04, 2024 19:29

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ से हारे सपा प्रत्याशी धमेन्द्र यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है...

Jun 04, 2024 19:29

Azamgarh News : आजमगढ़ लोकसभा सीट पर 2022 में हुए उपचुनाव भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल निरहुआ से हारे सपा प्रत्याशी धमेन्द्र यादव ने 2024 के लोकसभा चुनाव में आजमगढ़ लोकसभा सीट पर जीत दर्ज कर ली है। यहां से सपा प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव 1.61 लाख वोटों के अंतर से जीते हैं। उन्हे 5,08,239 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा के प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ 3,47,204 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर रहें हैं। धमेन्द्र यादव एक बार फिर आजमगढ़ लोकसभा सीट को सपा पार्टी के खाते में लाने में कामयाब रहे।

अखिलेश यादव के चचेरे भाई है धमेन्द्र यादव
सैफई, इटावा में जन्मे धमेन्द्र यादव समाजवादी पार्टी के सदस्य है। उनके पिता अभय राम यादव, सपा सुप्रिमो रहे मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई और शिवपाल सिंह यादव के बड़े भाई हैं। धमेन्द्र यादव समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव धर्मेंद्र के चचेरे भाई हैं। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विधि स्नातक और राजनीति विज्ञान में एमए की डिग्री हासिल की है। धर्मेंद्र यादव बदायूं निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 3 बार लोकसभा सांसद चुने जा चुके हैं। इससके पहले वह  2004 में मैनपुरी से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए थे और 2009 में 15वीं लोकसभा और 2014 में बदायूं से 16वीं लोकसभा के लिए फिर से चुने गए थे। धर्मेंद्र यादव रक्षा, ग्रामीण विकास, सूचना प्रौद्योगिकी और कृषि संबंधी स्थायी समितियों के सदस्य भी रहे हैं। इसके बाद वह बदायूं से 2019 का लोकसभा चुनाव करीब 18,000 वोटों से हार गए। जून 2022 में आजमगढ़ उपचुनाव में वे करीब 8,600 वोटों से चुनाव हार गए थे।

2022 के उपचुनाव में भजपा प्रत्याशी से हारे थे धमेन्द्र यादव 
दिनेश लाल यादव को 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से आजमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़े। जिसमे उन्हें सफलता प्राप्त नही हो सकी थी, लेकिन वर्ष 2022 के आजमगढ़ लोकसभा उपचुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ ने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई धर्मेंद्र यादव को करीब 8,600 वोटों से चुनाव हराकर जीत दर्ज की थी। 

2014 में मुलायम सिंह यादव भी 63 हजार वोटो से जीत पाए थे चुनाव
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर कुल 1868165 मतदाता है। जिनमें महिला मतदाता 679264, पुरुष मतदाता 988858 और 43 अन्य मतदाता है। मतदान के लिए इस सीट पर 1143 मतदान केन्द्र बनाए गए थे। वर्ष 2014 में मोदी लहर में हुए चुनाव में सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने पर्चा भरा। भाजपा से रमाकांत यादव और सपा से गुड्डू जमाली मैदान में थे। मुलायम जैसे सियासी महारथी को यहां पसीने आ गए और महज 63,000 वोटों से चुनाव जीत पाए।

2022 उपचुनाव                        पार्टी             प्राप्तमत
दिनेश लाल यादव निरहुआ          भाजपा           3,12,768
धर्मेंद्र यादव                                सपा             3,04,089
शाह आलम उर्फ गुड्‌डू जमाली      बसपा           2,66,210

2024 लोकसभा चुनाव            पार्टी                प्राप्तमत
धर्मेंद्र यादव                           सपा                 5,08,239
दिनेश लाल यादव निरहुआ       भाजपा             3,47,204
जीत का अंतर                         -                   1,61035

Also Read

आप भी पढ़ें रात में किस समय कपूरी नारायणपुर गांव के पास हुआ हादसा

4 Oct 2024 09:21 PM

बलिया ट्रेन की चपेट में आने से दूध विक्रेता की मौत: आप भी पढ़ें रात में किस समय कपूरी नारायणपुर गांव के पास हुआ हादसा

फेफना थाना क्षेत्र के कपूरी नारायणपुर गांव के पास एक दर्दनाक हादसे में देर रात करीब 9:30 बजे एक दुग्ध विक्रेता की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा दूध देकर वापस लौटते समय हुआ। और पढ़ें