पूजा के पंडाल में नाची बार बालाएं : भोजपुरी गानों पर जमकर लगे ठुमके, प्रशासन नहीं लगा पा रहा अंकुश

भोजपुरी गानों पर जमकर लगे ठुमके, प्रशासन नहीं लगा पा रहा अंकुश
फ़ाइल फोटो | पूजा के पंडाल में नाची बार बालाएं

Oct 24, 2024 18:57

आजमगढ़ में पूजा के पंडाल में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Oct 24, 2024 18:57

Short Highlights
  • पूजा के पंडाल में नाची बार बालाएं
  • भोजपुरी गानों पर जमकर लगे ठुमके
  • प्रशासन नहीं लगा पा रहा अंकुश
Azamgarh News : आजमगढ़ में पूजा के पंडाल में बार बालाओं ने जमकर ठुमके लगाए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूजा के पंडाल में फिल्मी और भोजपुरी गानाओं पर डांस हो रहा है। यहां मौजूद जनता भी आनंद ले रही है।

जानिए क्या है पूरा मामला
ये पूरा मामला निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरिहां चौकी के निकट क्यामुद्दीनपट्‌टी परसहां का है। यहां पूजा का पंडाल सजा हुआ था। लेकिन यहां भोजपुरी गानों पर अशलील डांस का जनता भी आनंद ले रही थी। धार्मिक मंचों पर फूहड़ डांस का ये कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी यहां कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं।



पहले भी हुई हैं घटनाएं
इसके पहले मार्टिंनगंज, जीयनपुर, अजमतगढ़ औऱ रानी की सराय में भी बार बालाओं के डांस की वीडियो सामने आई थी। प्रशासन की तमाम कोशिशों के बाद भी इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। धार्मिक कार्यक्रमों में ऐसे अश्लील और फूहड़ डांस वाकई लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं। जिला प्रशासन की बैठकों में ऐसे गाने न बजाने की अपील की जाती है, लेकिन फिर भी ऐसी घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है।

एक के बाद एक कई वीडियो आए
9 अक्टूबर को श्रीराम लीला के मंच पर बालाओं के ठुमके लगाता वीडियो सामने आया था। वहीं 11 अक्टूबर को जीयनपुर में भी रामलीला के दौरान ऐसी घटना हुई थी। 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के दौरान रानी की सराय में अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ था।

यह भी पढ़ें- यूपी उपचुनाव में घमासान तय : भाजपा ने फूलपुर से दीपक पटेल को उतारा, गाजियाबाद से संजीव शर्मा को टिकट, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़े- यूपी विधानसभा उपचुनाव : ‘इंडिया गठबंधन’ के संयुक्त प्रत्याशी सभी 9 सीटों पर सपा के चुनाव चिन्ह पर लड़ेंगे चुनाव, अखिलेश ने 'एक्स' पर दी जानकारी

Also Read

70 लाख में फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

26 Oct 2024 09:50 PM

बलिया Ballia News : 70 लाख में फर्जी तरीके से जमीन रजिस्ट्री करने वाला मुख्य सरगना गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के मनियारी जसाव गांव में एक बीघा जमीन 70 लाख रुपये में फर्जी तरीके से बेचने वाले गिरोह के वांछित मुख्य सरगना शंकर बर्नवाल... और पढ़ें