Azamgarh News : आजमगढ़ महोत्सव में जमकर चले जूते-चप्पल, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को स्टेज पर चढ़ते ही भीड़ हुई बेकाबू

आजमगढ़ महोत्सव में जमकर चले जूते-चप्पल, भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को स्टेज पर चढ़ते ही भीड़ हुई बेकाबू
UPT | भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को स्टेज पर चढ़ते ही भीड़ हुई बेकाबू

Sep 23, 2024 01:41

 शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में इन दिनों आजमगढ़ महोत्सव चल रहा है। रविवार को इसका आखिरी दिन था। इस दौरान भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह...

Sep 23, 2024 01:41

Azamgarh News : शहर के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज में इन दिनों आजमगढ़ महोत्सव चल रहा है। रविवार को इसका आखिरी दिन था। इस दौरान भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी हुई थी। रात करीब 9 बजे जैसे ही अक्षरा सिंह के आने का अनाउंसमेंट हुआ और वह स्टेज पर चढ़ती दिखाई दीं भीड़ बेकाबू हो गई।



आजमगढ़ महोत्सव में रविवार की शाम भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह के स्टेज पर चढ़ते ही वहां पर मौजूद लोगों ने बवाल कर दिया। अक्षरा सिंह की एक झलक देखने के लिए भीड़ बेकाबू हो गई। अक्षरा सिंह को देखने के लिए लोग धक्कामुक्की करने लगे। इतना ही लोगों ने एक-दूसरे पर जूता- चप्पल फेंकने लगे। एक तरफ मौके पर मौजूद पुलिस वाले भीड़ को शांत करने के लिए मशक्कत करने लगी तो दूसरी तरफ अक्षरा सिंह स्टेज से उतरकर ग्रीन रूम में चली गई। करीब आधे घंटे बाद किसी तरह लोग शांत हुए। इसके बाद दोबारा अक्षरा स्टेज पर आई और एक से एक गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया।

महोत्सव स्थल पर मचा हंगामा
हर व्यक्ति भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह को पास से देखना चाहता था। लोगों में एक दूसरे से आगे आने की होड़ लग गई। देखते ही देखते भीड़ को बेकाबू हो गई और महोत्सव स्थल पर हंगामा मच गया। इन सब के बीच परिवार के साथ पहुंचे लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस वालों ने लोगों को धक्का मुक्की से रोकने की कोशिश की तो हंगामा और बढ़ गया। स्टेज से भी लोगों को शांत रहने और अपनी जगह से ही कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की जाती रही। इसके बाद किसी तरह मामला शांत हुआ और अक्षरा दोबारा स्टेज पर पहुंची और लोगों को अपने गीतों और लटके झटके से झूमा दिया।

Also Read