Meerut News : आग का गोला बनने से बचा शहर, गैस की पाइपलाइन लीक होने से हवा में दो घंटे तक घुलती रही पीएनजी, मचा हड़कंप

आग का गोला बनने से बचा शहर, गैस की पाइपलाइन लीक होने से हवा में दो घंटे तक घुलती रही पीएनजी, मचा हड़कंप
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Sep 23, 2024 01:09

गेल गैस की पाइपलाइन लीक होने से मेरठ शहर में हड़कंप मच गया। गैस की दुर्गंध से लोग सहम गए, घरों से भागकर बाहर सड़क पर निकल आए। पुलिस ने...

Sep 23, 2024 01:09

Meerut News : गेल गैस की पाइपलाइन लीक होने से मेरठ शहर में हड़कंप मच गया। गैस की दुर्गंध से लोग सहम गए, घरों से भागकर बाहर सड़क पर निकल आए। पुलिस ने एहतियातन पाइपलाइन बंद करा दी। वही दूसरी तरफ शाम को दिल्ली रोड स्थित सूर्या पैलेस, मेजर ध्यानचंद नगर, सूर्यापुरम समेत आसपास के कई इलाकों में गैस रिसाव के कारण लोग परेशान हुए। इस दौरान करीब दो से ढाई घंटे आपूर्ति प्रभावित रही।



जानकारीके मुताबिक, रविवार को पल्लवपुरम फेस दो के ओएच पाकेट में गेल कंपनी की गैस पाइप लाइन लीक हो गई। फेस दो के ओएच पॉकेट के मकान नंबर-206 में रहने वाली मीरा सिंह ने बताया कि अचानक क्षेत्र में गैस की बदबू फैल गई। लोगों ने एक-दूसरे को जानकारी दी। लाइन लीक होने पर लोगों में भय फैल गया और सभी घरों से बाहर निकल आए।

एक बार भी कॉल रिसीव नहीं हुआ
लोगों ने गेल कंपनी के अधिकारियों को फोन कर जानकारी देने की कोशिश की, लेकिन एक बार भी कॉल रिसीव नहीं हुआ। लोगों ने पल्लवपुरम पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुला लिया। पल्लवपुरम थाना प्रभारी मुनेश सिंह ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों से वार्ता कर लाइन बंद करा दी गई है। लीकेज कहां से है इसको लेकर कंपनी के कर्मचारी पहुंचकर जांच करेंगे। शाम को जागृति विहार से सटे लख्मीविहार, गढ़ रोड पर अजंता कॉलोनी, दिल्ली रोड पर सूर्या पैलेस, मेजर ध्यानचंद नगर, आरके पुरम, देवलोक कॉलोनी, सूर्यापुरम आदि में दुर्गंध से लोग सहम गए। कंकरखेड़ा गेल के जगदीशपुरम में भी लोग गैस लीक से परेशान रहे।
 
एलपीजी में भी मिलाया जाता है केमिकल
पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) गैस की सप्लाई के दौरान लीकेज को पकड़ने के लिए मर्केप्टन (गंध फैलाने वाला केमिकल) मिलाया जाता है। रविवार को भी कंपनी की ओर से केमिकल मिलाया गया था, जिसकी मात्रा अधिक हो गई। इसी कारण जहां-जहां मामूली लीकेज भी थी, वहां से गैस रिसाव के कारण दुर्गंध फैल गई। रसोई गैस सिलेंडर में भरी जाने वाली एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) में भी यह केमिकल मिलाया जाता है।
 
संयम बरतने की अपील
पीएनजी में मर्केप्टन कैमिकल की मात्रा अधिक मिलने के कारण रविवार को दुर्गंध के कारण शहरभर से लोगों के फोन आए। कुछ स्थानों पर थोड़े समय के लिए गैस आपूर्ति का एहतियात के तौर पर शटडाउन भी कर दिया गया। इस केमिकल से लीकेज का पता किया जाता है। लोगों से संयम बरतने की अपील की गई। दो घंटे बाद हालात सामान्य हो गए। 

Also Read