रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में किशोरी को बहला- फुसलाकर दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने की घटना सामने आई है...
Ballia News : बहला-फुसलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म, सोशल मीडिया पर वीडियो किया वायरल
Aug 10, 2024 23:49
Aug 10, 2024 23:49
घर पर अकेली थी किशोरी
पीड़ित किशोरी के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया है कि चार अगस्त को उसकी पत्नी व अन्य परिजन खेत पर गए थे। घर में उसकी ग्यारह वर्षीय नाबालिक पुत्री अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव का ही एक युवक ने उनकी नाबालिग पुत्री को बहला फुसला कर पड़ोस के एक घर में ले गया और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि इस दौरान युवक ने घटना का अश्लील वीडियो भी बना लिया।
बनाया अश्लील वीडियो
थोड़ी ही देर बाद किशोरी रोती बिलखती अपने घर पहुंची और अपनी मां से पूरी बात बताई। लोकलाज के डर से किशोरी के परिजनों ने पुलिस को घटना कि सूचना नहीं दी और चुप रहे। इसी बीच युवक ने घटना का अश्लील वीडियो वायरल कर दिया। पिता ने आरोप लगाया है कि आरोपियों की संख्या अधिक हो सकती है। सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया होगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई है।
पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया
इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद से पीड़िता के परिजन सदमे में हैं।
क्या बोले अधिकारी
वहीं इस मामले में रसड़ा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक क्षीतिज त्रिपाठी का कहना है कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों के गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। घटना में जितने भी लोग शामिल होंगे, सभी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
Also Read
18 Sep 2024 09:10 PM
कोर्ट में राजीव तलवार के इस कृत्य को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश देते हुए पत्रावली को जिला जज के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। और पढ़ें