सुर्खियों में डीआईजी की छापेमारी : बलिया में पुलिस कर्मियों को रंगे हाथों पकड़कर 18 को किया निलंबित, जानें कौन हैं IPS वैभव कृष्ण

बलिया में पुलिस कर्मियों को रंगे हाथों पकड़कर 18 को किया निलंबित, जानें कौन हैं IPS वैभव कृष्ण
UPT | सुर्खियों में डीआईजी वैभव कृष्ण की छापेमारी

Jul 27, 2024 17:10

बलिया में पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिलने के बाद, भरौली चेक पोस्ट पर एडीजी और डीआईजी वैभव कृष्ण ने मिलकर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान उन्होंने अवैध वसूली करने के वाले पुलिस कर्मियों को रंगे हाथों पकड़ा...

Jul 27, 2024 17:10

Ballia News : बलिया में पुलिसकर्मियों द्वारा अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिलने के बाद, भरौली चेक पोस्ट पर एडीजी और डीआईजी वैभव कृष्ण ने मिलकर छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान उन्होंने अवैध वसूली करने के वाले पुलिस कर्मियों को रंगे हाथों पकड़ा है। कार्रवाई करते हुए उन्होंने 18 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया है। आइये जानें, कौन हैं छापेमारी करने वाले डीआईजी वैभव कृष्ण। वैभव कृष्ण पहले भी चर्चाओं में रहे हैं।

यह भी पढ़ें- अवैध वसूली पर पूरी पुलिस चौकी सस्पेंड : यूपी-बिहार बॉर्डर पर ADG ने सादी वर्दी में छापा मारा, 3 पुलिसकर्मी समेत 20 गिरफ्तार, एसओ दीवार कूदकर फरार

दो पुलिसकर्मी समेत 18 लोग गिरफ्तार
बिहार से सटे भरौली चेकपोस्ट पर अहर्निश चलने वाली वसूली का सच उजागर होने के बाद यह चेकपोस्ट सुर्खियों में है। बिहार में शराब पर प्रतिबंध के बाद भी चेकपोस्ट के रास्ते प्रतिदिन हजारों लीटर शराब की तस्करी होती थी। पुल के रास्ते गुजरने वाले वाहनों से वसूली, रात के अंधेरे व दिन के उजाले में खुलेआम होने वाले आर्थिक अपराध की शिकायतें लंबे समय से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उच्चाधिकारियों को मिल रही थी। इसके मद्देनजर गुरुवार को भोर में भरौली चौराहा पर एडीजी वाराणसी पीयूष मोरडिया और डीआईजी आजमगढ़ वैभव कृष्ण ने छापेमारी की। मौके से दो पुलिसकर्मी समेत 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया था। छापेमारी में वसूली रजिस्टर, 50 से अधिक मोबाइल, कई बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया। पुलिस विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा की गई इस कार्रवाई से महकमे में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा।



कौन हैं आईपीएस वैभव कृष्ण
वैभव कृष्ण 2010 बैच के यूपी कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं और उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के निवासी हैं। उनके पिता का नाम डॉ. केके शर्मा है। उन्होंने आईआईटी रुड़की से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री प्राप्त की। बीटेक की पढ़ाई के बाद, वैभव कृष्ण ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और 2009 में पहली बार इस परीक्षा में सफलता प्राप्त की। उन्हें ऑल इंडिया में 86वीं रैंक मिली, जिसके आधार पर वे आईपीएस अधिकारी बने।

सस्पेंड हुए थे वैभव कृष्ण
वहीं एक गोपनीय रिपोर्ट लीक होने और एक अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद आईपीएस वैभव को निलंबित कर दिया गया था। 14 महीने बाद उन्हें 5 मार्च 2021 को बहाल किया गया था। एक गोपनीय रिपोर्ट के लीक होने और एक अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद आईपीएस वैभव कृष्ण को निलंबित कर दिया गया था।

14 महीने की अवधि का बाद किया बहाल
साल 2010 बैच के आईपीएस अधिकारी वैभव कृष्ण 9 जनवरी 2019 को सस्पेंड हुए थे। शासन ने उन्हें 14 महीने की अवधि के बाद, उन्हें 5 मार्च 2021 को फिर से बहाल कर दिया। सस्पेंशन के 17 माह बाद उन्हें नियुक्ति दी गई है। उन्हें पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण एवं सुरक्षा लखनऊ के पद की जिम्मेदारी दी गई। जून 2024 में सुरक्षा मुख्यालय में तैनात रहे डीआइजी वैभव कृष्ण को डीआइजी रेंज आजमगढ़ के पद पर तैनाती दी गई।

Also Read

चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

7 Sep 2024 01:54 PM

मऊ मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा : चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला अपने परिवार के साथ मकदूम साहब के यहां चादरपोशी करने के बाद घर लौट रही थी... और पढ़ें