उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के दयाछपरा गांव के निवासी दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका (25) पुत्र शेखर यादव की बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बलिया के युवक की बिहार में हत्या : घटनास्थल से बाइक और कट्टा बरामद, पुलिस जांच में जुटी
Sep 16, 2024 21:28
Sep 16, 2024 21:28
बाइक और एक कट्टा बरामद
पुलिस को घटनास्थल पर दिलीप की बाइक और एक कट्टा बरामद हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दिलीप के सीने में गोली लगी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है।
यह है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, दिलीप कुमार यादव उर्फ डोका अपने परिवार के साथ मुंबई के ठाणे में रहता था और वहां पर एक काम करता था। लगभग एक सप्ताह पहले वह अपने गांव बलिया आया था और उसके बाद वह मुम्बई से घर लौटा था। अज्ञात कारणों से वह मुजफ्फरपुर पहुंच गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई। मृतक दिव्यांग था और अपने गांव में वार्ड नंबर 07 का ग्राम पंचायत सदस्य भी था। हत्या की खबर सुनकर परिजन दंग रह गए और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छानबीन शुरू कर दी है।
Also Read
18 Sep 2024 09:10 PM
कोर्ट में राजीव तलवार के इस कृत्य को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश देते हुए पत्रावली को जिला जज के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। और पढ़ें