बलिया में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या : बोले- भ्रष्टाचारियों की पार्टी है इंडिया गठबंधन, जनता के बटन से बना राम मंदिर और कश्मीर से हटी 370

बोले- भ्रष्टाचारियों की पार्टी है इंडिया गठबंधन, जनता के बटन से बना राम मंदिर और कश्मीर से हटी 370
UPT | बलिया में डिप्टी सीएम

May 27, 2024 21:35

प्रदेश के लोगों ने वर्ष 2014 के आम चुनाव में साइकिल की चेन उतार दी थी। वर्ष 2019 में सपा की साइकिल के टायर को ब्रस्ट कर दिया था। यह किसी भी दल पार्टी से गंठबंधन कर लें, चारों खाना चित होंगे। उक्त बातें उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के सर्मथन में बांसडीह इंटर कालेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कही।

May 27, 2024 21:35

Ballia News : उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा गठबंधन की जीत का दावा किया है। उन्होंने कहा कि जनता ने 2014 में सपा की साइकिल की चेन उतार दी थी, 2019 में उसके टायर को बर्स्ट कर दिया था। अब 2024 में वह किसी भी दल से गठबंधन करके आए, साइकिल के चारों खाने-चित हो जाएंगे।

डिप्टी सीएम ने विपक्ष पर बोला हमला   
सोमवार को सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के समर्थन में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए मौर्य ने सपा और कांग्रेस के गठबंधन पर तंज कसा। उन्होंने कहा, "सपा प्रमुख अखिलेश यादव, कांग्रेस के राहुल गांधी से गठबंधन करके यूपी आए हैं। एक पूर्व पीएम के बेटे हैं, तो दूसरा पूर्व सीएम का बेटा है। लेकिन यहां राजतंत्र नहीं चलता। जनता इनकी साइकिल को 80 सीटों पर बिखेर कर समाप्त कर देगी।" कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता के बटन की ताकत से भव्य राम मंदिर का निर्माण कराया और कश्मीर से धारा 370 हटाई। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की योजनाओं जैसे आवास, शौचालय, राशन, पेंशन, किसान सम्मान निधि आदि का लाभ लोगों को मिल रहा है।  

सपा, बसपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मौर्य ने कहा, "ये भ्रष्टाचारियों की पार्टियां हैं। ये गुंडों और दलालों के बल पर मोदी को हटाना चाहती हैं। लेकिन पूरे प्रदेश में एनडीए गठबंधन की आंधी चल रही है।" उन्होंने दावा किया कि कानून व्यवस्था, गरीब कल्याण और सुशासन के बलबूते पर भाजपा गठबंधन 80 सीटों पर जीत हासिल करेगा। मौर्य ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे पिछली बार से 370 अधिक मतदान कराएं। केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने भी लोगों से मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मोदी ने गरीब कल्याण की योजनाओं को आम लोगों तक 'सबका साथ, सबका विकास' के नारे के साथ पहुंचाया है। इस अवसर पर सांसद रविंद्र कुशवाहा, राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम, विधायक केतकी सिंह, जिलाध्यक्ष संजय यादव, पूर्व विधायकगण और अन्य भाजपा नेता मौजूद थे।

Also Read

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

18 Sep 2024 09:10 PM

आजमगढ़ आजमगढ़ में अदालत की अवमानना करने पर हुई कार्रवाई : कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

कोर्ट में राजीव तलवार के इस कृत्य को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश देते हुए पत्रावली को जिला जज के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। और पढ़ें