जिले के मनियर थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक झोपड़ी में अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में आग झोपड़ी में फैल गई और आस-पास बनी कई अन्य झोपड़ियों तक फैल गई...
Ballia News : कई झोपड़ियों में लगी भीषण आग, झुलसने से छह बकरियों की मौत, दो मवेशी झुलसे
Mar 08, 2024 18:29
Mar 08, 2024 18:29
कई झोपड़ियों तक फैली आग, मची अफरा-तफरी
जानकारी के अनुसार, बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के विशुपुरा ग्राम पंचायत के धर्मपुरा गांव में अखिलेश यादव पुत्र किशोर यादव की झोपड़ी में शुक्रवार दोपहर अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद आग गांव निवासी बृजेश कुमार यादव, शिवमंगल यादव, परमात्मा यादव, राजेश यादव और स्वामी नाथ यादव की झोपड़ी को भी अपने चपेटे में ले लिया। अचानक गांव में लगी आग के कारण ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण एकत्र होकर आग को बुझाने का प्रयास करने लगे। मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। ग्रामीणों ने घंटो की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। काफी देर बार फायर बिग्रेड़ की गाड़ी गांव में पहुंची, मगर तब तक ग्रामीणों ने आग पर काबू पा लिया था।
दो मवेशी झुलसे, छह बकरियों की मौत
अचानक लगी आग कुछ ही देर में कई झोपड़ियों में फैल गई। इस आग की घटना में अखिलेश यादव के दो मवेशी झुलस गए। जबकि बृजेश कुमार यादव की छह बकरियों की आग में जलने से मौत हो गई। इसके अलावा आग के कारण झोपड़ियों में रखा अन्य सामान भूसा, चौकी, चोकर, खली आदि भी जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया गया। मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि श्रीराम तिवारी बबलू एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य जेपी यादव ने पहुंचकर पीड़ित परिवार को सांत्वना दी है।
Also Read
19 Sep 2024 07:47 PM
जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें