यूपी-बिहार सीमा पर NH-31 बहा : घरों की छतों तक पहुंचा पानी, आवागमन बाधित, लोगों में दहशत

घरों की छतों तक पहुंचा पानी, आवागमन बाधित, लोगों में दहशत
UPT | यूपी-बिहार सीमा पर NH-31 बहा

Sep 19, 2024 17:35

बैरिया तहसील के चांद दियर पुलिस चौकी क्षेत्र में सरयु नदी में बाढ़ और उफान के चलते नदी की तेज धारा तबाही मचा रही है। यूपी की अंतिम सीमा मांझी-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चांद दियर पुलिस चौकी के निकट सड़क ध्वस्त हो गई...

Sep 19, 2024 17:35

Ballia News : बैरिया तहसील के चांद दियर पुलिस चौकी क्षेत्र में सरयु नदी में बाढ़ और उफान के चलते नदी की तेज धारा तबाही मचा रही है। यूपी की अंतिम सीमा मांझी-बैरिया राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर चांद दियर पुलिस चौकी के निकट सड़क ध्वस्त हो गई है। मुख्य मार्ग की लगभग 100 मीटर चौड़ाई सरयु नदी में समा गई है।

100 मीटर सड़क नदी में समाई
यूपी-बिहार के मुख्य सड़क मार्ग पर संपर्क टूट जाने से हजारों लोग दहशत में हैं। चांद दियर पुलिस चौकी के पास सैकड़ों वाहन दोनों तरफ फंसे हुए हैं। चांद दियर गांव में अचानक पानी देख लोग भयभीत हो गए हैं, खासकर जब यह उनके घरों की छतों के ऊपर से बह रहा है। आधी रात को बैरिया- मांझी राष्ट्रीय मार्ग NH-31 के अचानक टूटने की सूचना पर उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाढ़ के पानी से प्रभावित राष्ट्रीय राजमार्ग का अधिकारियों ने निरीक्षण किया और आसपास के गांवों के निवासियों को तुरंत चेतावनी जारी कर दी गई है।



एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने और बाढ़ की स्थिति को गंभीरता से देखते हुए एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पानी में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, यह पहली बार है जब एनएच-31 टूटा है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। कई लोग मुख्य सड़क और रेलवे लाइन पर शरण लेने के लिए मजबूर हो गए हैं।

लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी
बाढ़ से प्रभावित गांवों से लोगों को सुरक्षित निकालने का काम जारी है। प्रशासन ने उन इलाकों में जहां बाढ़ का पानी भर गया है, तत्काल नावों की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। बाढ़ राहत सामग्री को लोगों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी अधिकारियों को सौंपी गई है। इसके अलावा, किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को सजग और सतर्क रहने की हिदायत दी गई है।

Also Read

छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह,  23 सितंबर तक चलेगा समारोह

19 Sep 2024 07:47 PM

बलिया जेएनसीयू में दीक्षांत सप्ताह का भव्य आयोजन : छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह, 23 सितंबर तक चलेगा समारोह

जननायक चन्द्रशेखर विश्वविद्यालय बलिया में कुलपति प्रोफेसर संजीत गुप्ता के निर्देशन में षष्ठम् दीक्षांत समारोह के उपलक्ष्य में दीक्षांत सप्ताह का आयोजन 17 से 23 सितंबर 2024 तक किया जा रहा है। जिसने विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रमों में छात्र छात्राएं बढ़- चढ़कर हिस्सा ले रह... और पढ़ें