Ballia News : पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म के बाद जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन

पश्चिम बंगाल में दुष्कर्म के बाद जूनियर डॉक्टर की हत्या के विरोध में जोरदार प्रदर्शन
UPT | प्रदर्शन करते चिकित्सक

Aug 16, 2024 17:39

पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद मर्डर की वारदात के विरोध में जिले के डॉक्टरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में...

Aug 16, 2024 17:39

Ballia News : पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद मर्डर की वारदात के विरोध में जिले के डॉक्टरों में भारी आक्रोश व्याप्त है। घटना के विरोध में शुक्रवार को चिकित्सकों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। अपराधियों को कठोर सजा व चिकित्सकों की सुरक्षा की मांग की गई है। 

मेडिकल स्टूडेंट्स ने जमकर प्रदर्शन किया 
बता दें कि बंगाल के आरजीआर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की रेप के बाद निर्मम हत्या कर दी गई। जिसको लेकर देश भर में डॉक्टरों का प्रदर्शन जारी है। इसी कड़ी में जनपद के चिकित्सकों ने एकजुटता दिखाते हुए शांति हॉस्पिटल एंड इन्स्टीट्यूट के डाक्टरों और मेडिकल स्टूडेंट्स ने जमकर प्रदर्शन किया।

आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग 
स्वतंत्रता दिवस पर मेडिकल स्टूडेंट्स और डाक्टरों ने झांकी निकालकर कोलकाता रेप कांड का पूरजोर विरोध करते हुए अपना रोष प्रकट किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कोलकाता रेप कांड के आरोपियों को सख्त सजा देने की मांग की।

Also Read

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

18 Sep 2024 09:10 PM

आजमगढ़ आजमगढ़ में अदालत की अवमानना करने पर हुई कार्रवाई : कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

कोर्ट में राजीव तलवार के इस कृत्य को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश देते हुए पत्रावली को जिला जज के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। और पढ़ें