रोहित हत्याकांड : फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों 25-25 हजार के ईनामी

फरार चल रहे दो हत्यारोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, दोनों 25-25 हजार के ईनामी
UPT | पुलिस अधीक्षक कार्यालय

Jul 27, 2024 05:47

बांसडीह कोतवाली गेट के पास बीते 20 जुलाई को रोहित पांडेय की  दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को सर्विलांस टीम व बांसडीह पुलिस ने...

Jul 27, 2024 05:47

Ballia News : बांसडीह कोतवाली गेट के पास बीते 20 जुलाई को रोहित पांडेय की  दिनदहाड़े हुई हत्या के मामले में शुक्रवार को सर्विलांस टीम व बांसडीह पुलिस ने 25-25 हजार के इनामी व फरार चल रहे हत्यारोपियों में जवाहर गोड़ पुत्र विजय गोड़ निवासी पिंडहरा थाना बासंडीह को पिंडहरा -मैरीटार मार्ग तथा धर्मेंद्र यादव उर्फ बागी यादव पुत्र राजा यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह को दरांव सड़क के पास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

मृतक के भाई ने सात के खिलाफ दर्ज कराई थी रिपोर्ट
बता दें कि 20 जुलाई 2024 को आपसी रंजिश को लेकर बांसडीह कस्बा निवासी रोहित पांडेय की फिल्मी स्टाइल में गड़ासा व धारदार हथियार से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसकी जिला चिकित्सालय ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस मामले में मृतक के चचेरे भाई की तहरीर पर सात लोगों के विरुद्ध नामजद व कुछ अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया।

दो ने किया था कोर्ट में आत्मसमर्पण
मामले में वांछित चल रहे छह आरोपियों पर पुलिस अधीक्षक ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया। इस मामले में पुलिस ने 23 जुलाई को आरोपी अंकित यादव पुत्र शुकुल यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह जनपद बलिया व ओमप्रकाश यादव उर्फ प्रकाश यादव पुत्र रमेश यादव निवासी पिंडहरा थाना बांसडीह बलिया को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया था। जबकी रोहित यादव उर्फ राइडर पुत्र भुट्टे लाल यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह तथा शेखर यादव पुत्र कमलेश यादव के मकान पर बुल्डोजर चलते ही सीजेएम शाम्भवी यादव की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था।

एक आरोपी अभी भी फरार
शुक्रवार को पुलिस ने वांछित आरोपी धर्मेन्द्र यादव उर्फ बागी यादव पुत्र राजा यादव निवासी दरांव थाना बांसडीह तथा जवाहर गोड़ पुत्र विजय गोड़ निवासी पिंडहरा थाना बासंडीह को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। इस मामले में एक आरोपी अब भी फरार चल रहा है। पुलिस की पकड़ से दूर एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Also Read

चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

7 Sep 2024 01:54 PM

मऊ मऊ में दर्दनाक सड़क हादसा : चादरपोशी से लौट रही बोलेरो पलटी, एक महिला की मौत, 7 घायल

इस दुर्घटना में बोलेरो में सवार एक महिला की मौत हो गई और सात अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृत महिला अपने परिवार के साथ मकदूम साहब के यहां चादरपोशी करने के बाद घर लौट रही थी... और पढ़ें