लोकसभा चुनाव 2024 : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तंज, सपा और अरविंद केजरीवाल को भी घेरा

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कांग्रेस पर तंज,  सपा और अरविंद केजरीवाल को भी घेरा
UPT | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

May 17, 2024 16:37

लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पहुंचे। वहां उन्होंने जनसभा के दौरान कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "साइकिल की चेन उतर चुकी है।

May 17, 2024 16:37

Ballia News : लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में पहुंचे। वहां उन्होंने जनसभा के दौरान कांग्रेस और सपा पर जमकर हमला बोला। जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि "साइकिल की चेन उतर चुकी है। 2014 में ही आपने साइकिल की चेन उतार दी थी। 10 साल तक जिस साइकिल पर चेन न हो वह आगे कैसे बढ़ेगी। कांग्रेस की हालत भी खराब है। जैसे विश्व की धरती से डायनासोर लुप्त हो गए वैसे ही भारत से कांग्रेस भी लुप्त हो जाएगी।" उन्होंने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के बयानों को लेकर भी खासा तंज कसा। इसके बाद वह यहां से देवरिया जनसभा को संबोधित करने निकल गए। 

केजरीवाल पर भी साधा निशाना
सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के पक्ष में गांधी इंटर कॉलेज में जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस और सपा को आड़े हाथ लिया। कांग्रेस को लेकर कहा कि वह डायनासोर की तरह लुप्त हो जाएगी और सपा की साइकिल की चेन उतर चुकी है। इस बीच उन्होंने केजरीवाल के बयानों को लेकर भी तंज कसे। उन्होंने केजरीवाल के प्रधानमंत्री की उम्र और रिटायरमेंट को लेकर दिए बयान पर कहा- केजरीवाल बकवास कर रहे हैं। केजरीवाल झूठ बोलकर पॉलिटिक्स करते हैं। ऐसे राजनीति नहीं की जाती है। केजरीवाल कहते हैं कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी CM नहीं रहेंगे। क्या इसका मतलब सिर्फ वे ही CM बने रहेंगे।

प्रत्याशी के पक्ष में मांगे वोट
उन्होंने अरविंद केजरीवाल के ऊपर हमला बोलते हुए कहा कि, किसी मजबूत लीडरशिप के लिए ऐसी बातें करना दुर्भाग्यपूर्ण है। केजरीवाल दावा करते हैं कि उन्होंने दिल्ली में विकास किया। वहां के विकास का अगर असली श्रेय किसी को जाता है तो वे प्रधानमंत्री मोदी को जाता है। जनसभा के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सलेमपुर लोकसभा प्रत्याशी रविंद्र कुशवाहा के पक्ष में वोट मांगे। भाजपा ने रविंद्र कुशवाहा को यहां से तीसरी बार उम्मीदवार बनाया है। साथ ही उन्हें भारी मतों से जिताने की अपील भी की। बता दें कि बलिया में एक जून को यानि सातवें चरण में मतदान होगा। जिसके चलते राजनाथ सिंह यहां जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे।

Also Read

कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

18 Sep 2024 09:10 PM

आजमगढ़ आजमगढ़ में अदालत की अवमानना करने पर हुई कार्रवाई : कोर्ट ने आरोपी को भेजा जेल, जानें क्या है पूरा मामला 

कोर्ट में राजीव तलवार के इस कृत्य को न्यायालय की अवमानना मानते हुए उसे तुरंत जेल भेजने का आदेश देते हुए पत्रावली को जिला जज के माध्यम से इलाहाबाद हाई कोर्ट भेजने का निर्देश दिया। और पढ़ें